भाई के हाथों भाई का कत्ल, रात में शराब पीकर झगड़े; सुबह बड़े ने लोहे की रॉड से छोटे को मार डाला
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव की है। श्रवण और उसके छोटा भाई भोलू गौतम के बीच नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ा भाई गुस्से से बेकाबू हो गया। उसने छोटे भाई भोलू गौतम पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़े भाई के हाथों बेरहमी से छोटे के कत्ल की सनसनीखेज वारदात हुई है। दोनों भाइयों ने रात में शराब पीकर झगड़ा किया था। सुबह बड़े भाई ने छोटे भाई के ऊपर बेरहमी से लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके के लोग बेहद दुखी हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है।
घटना, लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार खांडेदेव निवासी श्रवण और उसके छोटा भाई भोलू गौतम के बीच नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ा भाई गुस्से से बेकाबू हो गया। हालांकि रात में दोनों भाई सोने चले गए। सुबह-सुबह बड़े भाई श्रवण ने छोटे भाई भोलू गौतम पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में भोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई श्रवण को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार श्रवण से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यही पता चला है कि दोनों भाई नशे में थे और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। भोलू गौतम की मौत और वो भी बड़े भाई श्रवण के हाथों होने को लेकर परिवारीजन सन्न हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच-पड़ताल जारी है। मृतक भोलू गौतम की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।




साइन इन