cm yogi takes action regarding smart electricity meters issues this order to the energy department सीएम योगी बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर ऐक्शन में, ऊर्जा विभाग को दिया ये आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर ऐक्शन में, ऊर्जा विभाग को दिया ये आदेश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में आमजन को समयबद्ध और सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर केवल समस्या दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं को यह भी बताया जाए कि समाधान कब तक होगा।

Sun, 24 May 2026 09:22 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
सीएम योगी बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर ऐक्शन में, ऊर्जा विभाग को दिया ये आदेश

Smart Meter News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को उपभोक्ता हितैषी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने उपभोक्ता सेवाओं को और अधिक तकनीक आधारित तथा पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा एवं राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत को हेल्पलाइन कॉल सेंटर का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्था की पड़ताल करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में आमजन को समयबद्ध और सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर केवल समस्या दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं को यह भी स्पष्ट रूप से बताया जाए कि समाधान कब तक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद और पारदर्शिता से उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत होगा तथा शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी जी फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री; विंध्याचल दर्शन को आए तेज प्रताप यादव का दावा

30 जून तक स्मार्ट मीटर की शिकायतों के लिए विशेष कैंप

बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति पोस्टपेड व्यवस्था में परिवर्तित कर दिया गया है। जून 2026 से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिल प्रत्येक माह की एक से 10 तारीख के बीच पोस्टपेड आधार पर जारी किए जाएंगे। उपभोक्ताओं को एसएमएस व्हाट्सऐप और ई-मेल के माध्यम से बिल उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही 15 मई से 30 जून तक प्रदेशभर में विशेष कैंप आयोजित कर स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बिलिंग और कलेक्शन एफिशिएंसी को और बेहतर बनाने की जरूरत बताते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर और सही बिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम, 25 मई : UP में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्ट
ये भी पढ़ें:सड़क पर कैंटर ड्राइवर का दुस्साहस, हेड कांस्टेबल को 3 KM खिड़की पर लटकाकर ले गया
ये भी पढ़ें:यूपी: जिस तेंदुए को देखकर फैला था डर, वो जंगल में मरी पाई गई; मौत पर सस्पेंस

मुख्यमंत्री ने ट्रांसफॉर्मर क्षति की घटनाओं में कमी को सकारात्मक बताते हुए इसे और बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022-23 की तुलना में पावर ट्रांसफॉर्मर क्षति में लगभग 80 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री ने बढ़ती मांग के अनुरूप विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित स्रोतों से बिजली खरीद और आपूर्ति प्रबंधन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भविष्य की मांग को देखते हुए दीर्घकालिक ऊर्जा रणनीति पर विशेष बल दिया। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2029 तक मांग को पूरा करने के लिए 10,719 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसमें विंड, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, पंप्ड हाइड्रो और हाइब्रिड ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।