BSP supports UP Assembly women special session, what did Mayawati say? यूपी विधानसभा के महिला विशेष सत्र को बसपा का समर्थन, मायावती क्या बोलीं?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी विधानसभा के महिला विशेष सत्र को बसपा का समर्थन, मायावती क्या बोलीं?

यूपी विधानसभा के महिला विशेष सत्र को बसपा का समर्थन किया है। एक दिवसीय विशेष सत्र का बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण का समर्थन करती है।

Thu, 30 April 2026 05:36 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी विधानसभा के महिला विशेष सत्र को बसपा का समर्थन, मायावती क्या बोलीं?

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण के लिए बुलाए गए विशेष सत्र का बसपा ने समर्थन किया है। यूपी विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र का बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण का समर्थन करती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र में राज्य सरकार महिला आरक्षण से संबंधित संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न होने के लिए विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी।इस सत्र का उद्देश्य 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को महिला विरोधी के रूप में घेरना है। वहीं, विपक्ष इसका पुरजोर विरोध कर रहा है।

बसपा प्रमुख ने 'एक्स' पर कहा कि महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने की पहल के तहत लोकसभा व राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला काफी लंबी जद्दोजहद के बावजूद भी आगे नहीं बढ़ पाया है। यह अति-दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व अति-चिन्तनीय भी है। उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया, जिसका बसपा स्वागत करती है और महिला आरक्षण का समर्थन भी करती है।

दरअसल, यूप्री विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को नारी सशक्तीकरण पर एक प्रस्ताव रखते हुए विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष वास्तव में महिला अधिकारों का समर्थन करता है तो वह 17 अप्रैल को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन (संशोधन) विधेयक को पारित नहीं होने देने को लेकर 'इंडिया' गठबंधन की निंदा करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो काले कर्मों से राजमहल सजाते हैं, वही इतिहास में कलंक बनते हैं, योगी का कटाक्ष
ये भी पढ़ें:अपने केस वापस लेने की लिस्ट खुद पढ़ेंगे या हम पढ़वा दें, अखिलेश का योगी पर हमला

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने पर, आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा के अलावा तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक समेत अन्य विपक्षी दलों की भी आलोचना की। उक्त विधेयक की पृष्ठभूमि में ''नारी सशक्तीकरण'' विषय पर उप्र विधानसभा एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माता जी इस उम्र में सच्चाई स्वीकारें, योगी बोले- सपाइयों को देख गिरगिट भी शरमाए
ये भी पढ़ें:UP में राज्य कर्मचारियों के तबादले 31 मई तक पूरे जाएंगे, कैबिनेट से जल्द मंजूरी

उन्‍होंने सपा को आगाह करते हुए कहा कि अगर आप लोग नहीं सुधरेंगे तो आपका भी यही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि आप देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहते हैं। आदित्यनाथ ने राज्य में वर्ष 1995 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्‍यक्ष मायावती से जुड़े गेस्‍ट हाउस कांड और वर्ष 2005 में विधायक पूजा पाल के पति राजू पाल की हुई हत्या का मामला भी उठाया। उन्‍होंने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि आप लोग माफिया के आगे नाक रगड़ते थे। पूजा पाल के आंसुओं को पोछ नहीं पाये।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।