bride who came to her parents home for first time after marriage did solah sringar hanged herself with her lover शादी के बाद पहली बार मायके आई, सोलह श्रृंगार कर प्रेमी संग फंदे से झूल गई नई दुल्हन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के बाद पहली बार मायके आई, सोलह श्रृंगार कर प्रेमी संग फंदे से झूल गई नई दुल्हन

शादी के बाद ससुराल से पहली बार अपने मायके आई एक नवविवाहिता सोलह शृंगार कर प्रेमी के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। बुधवार की सुबह गांव के बाहर बगीचे में पेड़ की डाल से दोनों लटके मिले। लोगों ने उन्हें इस हाल में देखा तो घरवालों को जानकारी दी। परिवारवाले दौड़ते-भागते मौके पर पहुंचे।

Wed, 20 May 2026 07:58 PMAjay Singh संवाददाता, बबेरू (बांदा)
share
शादी के बाद पहली बार मायके आई, सोलह श्रृंगार कर प्रेमी संग फंदे से झूल गई नई दुल्हन

UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा में दुखी कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां शादी के बाद ससुराल से पहली बार अपने मायके आई एक नवविवाहिता सोलह शृंगार कर प्रेमी के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। बुधवार की सुबह गांव के बाहर बगीचे में पेड़ की डाल से दोनों लटके मिले। लोगों ने उन्हें इस हाल में देखा तो आनन-फानन में घरवालों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दोनों के परिवारवाले दौड़ते-भागते मौके पर पहुंचे। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बांदा के मरका क्षेत्र के अधाव गांव के रहने वाले 20 साल के सुभाष और 19 साल की रोशनी मंगलवार रात घर से लापता हो गए थे। दोनों के परिवारीजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। बुध‌वार सुबह गांव से 200 मीटर दूर बगीचे में पेड़ से साड़ी के फंदे से दोनों लटकते मिले। खेतों की ओर गए गांववालों ने देखा तो हैरान रह गए। उनमें से किसी ने तत्काल उनके परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि अभी सात मई को ही रोशनी का विवाह बिसंडा क्षेत्र के घूरी गांव के जगप्रसाद के साथ हुआ था। वह 16 मई को ससुराल से अपने मायके चौथी में आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुहागरात के अगले ही दिन दूल्हे ने दी जान, दुल्हन और 4 युवकों पर FIR दर्ज

क्या बोली पुलिस

पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता और युवक के शव एक ही पेड़ पर लटकते हुए मिले हैं। जांच में कुछ बातें सामने आई हैं। पुलिस उनकी तहकीकात कर रही है। परिवारीजनों से इस बारे में पता चला है कि युवती अपनी ससुराल से पहली बार मायके आर्ठ थी। रात में वह सज-धजकर कहीं चली गई। परिवारीजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह प्रेमी के साथ फंदे से लटकने की जानकारी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1.5 लाख नौकरी, 5 लाख करोड़ की इकोनॉमी, डाटा सेंटर क्लस्टर पर बोले सीएम योगी
ये भी पढ़ें:टावरों पर चढ़ कूदने की धमकी देने का सिलसिला जारी, अब देवरिया- सीतापुर में ड्रामा
ये भी पढ़ें:स्किल ट्रेनिंग में दिव्यांगों को 5% आरक्षण, एसिड अटैक को वरीयता देगी योगी सरकार

तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों के परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाह रहे थे लेकिन उनके परिवारीजन इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस सभी बातों की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटना को लेकर गांव में हर कोई दुखी है। लोग दोनोंं के इस आत्मघाती कदम पर अफसोर जता रहे हैं। बुधवार को दिन भर हर किसी की जुबान पर इसी घटना की चर्चा रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।