Suhagrat ke agle din dulhe di jaan dulhan aur 4 yuvakon par FIR darj, palwal ki ghatna ncr crime सुहागरात के अगले दिन दूल्हे ने दी जान, दुल्हन और 4 युवकों पर FIR दर्ज; जेठ का चौंकाने वाला दावा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सुहागरात के अगले दिन दूल्हे ने दी जान, दुल्हन और 4 युवकों पर FIR दर्ज; जेठ का चौंकाने वाला दावा

एनसीआर के शहर पलवल में एक युवक ने सुहागरात के अगले ही दिन ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ऐसा आरोप है कि उसका सुहागरात पर अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दुल्हन के जान-पहचान वाले कुछ युवक उसे फोन पर धमका और प्रताड़ित कर रहे थे।

Tue, 19 May 2026 07:13 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, पलवल
share
सुहागरात के अगले दिन दूल्हे ने दी जान, दुल्हन और 4 युवकों पर FIR दर्ज; जेठ का चौंकाने वाला दावा

फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल में सुहागरात के अगले ही दिन एक नवविवाहित दूल्हे ने कथित तौर पर होडल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक के भाई का आरोप है कि सुहागरात पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद दुल्हन के जान-पहचान वाले युवकों ने फोन पर युवक को धमकाना, प्रताड़ित और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के करीब 16 दिन बाद राजकीय रेलवे पुलिस फरीदाबाद ने मृतक की पत्नी और चार अन्य युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक दूल्हा ओमप्रकाश वली मोहम्मद पुर उर्फ लहरपुर का रहने वाला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कॉर्पियो दी थी, अब फॉर्च्यूनर चाहते थे; दहेज के लिए दीपिका नागर की ली गई जान!

29 अप्रैल को मथुरा की युवती से हुई थी शादी

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई जय भगवान ने बताया कि उनके भाई ओमप्रकाश की शादी बीती 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की शेरगढ़ की रहने वाली युवती भूमिका के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। 30 अप्रैल को पूरा परिवार दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा था। आरोप है कि सुहागरात को ही भूमिका और ओमप्रकाश के बीच किसी बात को लेकर गंभीर वाद-विवाद हुआ था, जिसकी आवाज परिवार की महिलाओं ने भी सुनी थी।

4 अलग-अलग नंबरों से फोन आने का दावा

शिकायत के अनुसार, सुहागरात के अगले दिन 1 मई को सुबह 7 बजे के बाद से मृतक ओमप्रकाश के मोबाइल पर लगातार चार अलग-अलग नंबरों से फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वालों में अजय निषाद, संजीव, नारायण सिंह और वेदराम शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीपिका और ट्विशा; नोएडा की दो बेटियों संग दहेज वाला कांड दहला देगा

पिता को बताई से फोन पर धमकी मिलने वाली बात

शिकायतकर्ता जय भगवान ने बताया कि फोन आने के बाद ओमप्रकाश बेहद डरा हुआ और परेशान दिखाई दे रहा था। उसने पिता अशोक को बताया था कि भूमिका के जान-पहचान वाले लोग उसे फोन पर तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। पिता ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपियों के फोन लगातार आते रहे। इसी दौरान दुल्हन भूमिका ने परिजनों से झूठ बोला कि ओमप्रकाश के फोन पर कोई कॉल नहीं आई है। प्रताड़ना से तंग आकर ओमप्रकाश ने एक मई को दोपहर के समय होडल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत और पेश तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा के हाथ कांपते थे, प्रेग्नेंसी में भी किया था नशा; सास का क्या दावा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।