Badshah album Tattiri also faces protests in UP, Aparna Yadav demanding to cm yogi for ban on Singer program सिंगर बादशाह के एलबम टटीरी का यूपी में भी विरोध, अपर्णा यादव ने खोला मोर्चा; योगी से की ये मांग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिंगर बादशाह के एलबम टटीरी का यूपी में भी विरोध, अपर्णा यादव ने खोला मोर्चा; योगी से की ये मांग

सिंगर बादशाह के एलबम टटीरी का यूपी में भी विरोध शुरू हो गया है। एलबम टटीरी के खिलाफ बादशाह ने मोर्चा खोल दिया है। अपर्णा ने सीएम योगी पत्र लिखकर बादशाह के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है।

Thu, 12 March 2026 08:32 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सिंगर बादशाह के एलबम टटीरी का यूपी में भी विरोध, अपर्णा यादव ने खोला मोर्चा; योगी से की ये मांग

हरियाणा में सिंगर बादशाह के एलबम टटीरी के विरोध के बाद अब यूपी में भी इस एलबम के खिलाफ आवाज उठाई गई है। यहां भी विरोध शुरू हो गया है। गायक बादशाह के एलबम टटीरी में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी मोर्चा खोल दिया। अपर्णा यादव की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गायक बादशाह के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है। इसको लेकर योगी को पत्र में अपर्णा यादव ने अपनी बात रखी है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने गायक बादशाह के विवादित "टटीरी" को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश में गायक के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है। अपर्णा यादव की ओर मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि वह सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दें कि किसी भी जिले में गायक बादशाह का कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अनुमति न दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बादशाह का गाना 'टटीरी' यूट्यूब से डिलीट, दो नई FIR दर्ज, लगे गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें:बादशाह के गाने टटीरी पर मचा बवाल, जानें क्या है इस शब्द का मतलब, क्यों हुई FIR?

टटीरी में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा व अशोभनीय दृश्य प्रस्तुत किए गए

उनका कहना है कि बादशाह के एलबम टटीरी में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा व अशोभनीय दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं। उक्त सामग्री में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्राओं को अनुचित ढंग से प्रदर्शित किया गया है। विद्यालय जैसे पवित्र स्थान को भी अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया है, जो कि न केवल महिलाओं की गरिमा बल्कि शिक्षा व्यवस्था व सामाजिक मूल्यों का भी घोर अपमान है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों के जिलाधिकारियों को आवश्क निर्देश दिए जाएं कि गायक बादशाह के किसी भी प्रस्तावित कार्यक्रम व शो को आयोजित करने की अनुमति न दें। क्योंकि हमारी संस्कृति में नारी को नारायणी का स्थान दिया गया है। ऐसे में अगर इनके कार्यक्रम यूपी में आयोजित होंगे तो समाज में गलत संदेश जाएगा। जिससे हमारी सांस्कृतिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या में राष्ट्रपति मुर्मु का ऐसे होगा स्वागत, योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है

भेजे गए पत्र में आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा गया है कि गायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3, 4 और 296 (अश्लील हरकतें और गाने) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया है। अपर्णा यादव ने कहा कि ऐसे आपत्तिजनक सामग्री प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के कार्यक्रमों को अनुमति देने से समाज में गलत संदेश जा सकता है और सांस्कृतिक संवेदनाएं आहत हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस के सिपाही ने आय से 91 फीसद ज्यादा किया खर्च, खुलासे के बाद बड़ा ऐक्शन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।