Badshah Haryanvi Folk Song Tateeree Trouble FIR filed against Rapper all you need to know बादशाह के गाने टटीरी पर मचा बवाल, जानें क्या है इस शब्द का मतलब, क्यों हुई FIR?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बादशाह के गाने टटीरी पर मचा बवाल, जानें क्या है इस शब्द का मतलब, क्यों हुई FIR?

FIR Against Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह के नए गाने टटीरी पर बवाल मचा हुआ है। इस गाने की वजह से बादशाह के खिलाफ एफआईआर भी हो गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

Fri, 6 March 2026 08:05 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बादशाह के गाने टटीरी पर मचा बवाल, जानें क्या है इस शब्द का मतलब, क्यों हुई FIR?

इंडियन रैपर और सिंगर बादशाह अपने नए हरियाणवी गाने टटीरी की वजह से लीगल पचड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ इस गाने की वजह से हरियाणा एफआईआर दर्ज हुई है। महिला आयोग में भी बादशाह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि बादशाद के गाने टटीरी में आपत्तिजनक शब्दों और विजुअल्स को दिखाया गया है। पंचकुला के सेक्टर 20 स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रैपर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बादशाह के खिलाफ हुई एफआईआर

बादशाह के खिलाफ एफआईआर चंडीमंदिर निवासी अभय चौधरी ने दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल और दृश्य कथित तौर पर अश्लील हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिल्म जो सालों से है IMDb किंग; 9.3 रेटिंग, नहीं देखी तो खुद को न कहें मूवी लवर
ये भी पढ़ें:ऐसे थे किशोर कुमार के अंतिम पल, मौत से पहले कही बात निकली सच

समाज में गलत संदेश देता है बादशाह का गाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायत में कहा गया है कि बादशाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस म्यूजिक वीडियो में अश्लील शब्दों, जेसचर्स और स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई गई लड़कियों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि ऐसी चीजें (स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियां) आपत्तिजनक हैं और समाज को गलत संदेश देती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनू ने इस गाने के लिए रिजेक्ट कर दिया था अवॉर्ड, 9 मिनट 4 सेकेंड लंबा है सॉन्ग

इन धाराओं के तहत दर्ज हुई एफआईआर

एफआईआर में कहा गया है कि ये गाना अश्लीलता को बढ़ावा देता है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आईपीसी की धारा 296 और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

13 मार्च को होगी मामले की सुनवाई

इससे पहले पानीपत की सविता आर्य और रोहतक के वकील राज नारायण पंघाल ने भी इस गाने के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। सविता ने हरियाणा महिला आयोग में शिकायत दर्ज की, जबकि पंघाल ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई। दोनों ने 'टटीरी' गाने की पंक्तियां, "आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने" पर आपत्ति जताई थी। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह को 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे हरियाणा के शहर पानीपत में सुनवाई के लिए बुलाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' के 'Fa9la' गाने ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्या हैं गाने के लिरिक्स

घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी

घुटी गुं घुटी क्युन करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी गुं घुटी क्युन करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी

आया बादशाह डोली चढ़ाने
इन सबकी घोड़ी बनाने
थोड़े पागल थोड़े सयाने
हम आये इनके प्लांस के घोड़े लगाने

ऐ.. लौंडे करते बकबक
हम शत प्रतिशत ये लडके लगभग
हम पूरी दुनिया में देखो करते करतब
पर इश बॉय दिल्ली है मरते दम तक

मैं ही शॉन मैं ही वेन
मैं ही सीन मैं ही गेम
मेरे खून में है जीत देख पास आके पेन
कलाकार का है ब्रेन डबल आर की है क्रेन
औडेमार्स का है टाइम बुल्गारी की चेन

इंसान इनसाने मेरा काम इनसाने
दो ही दोस्त हैं मेरे
मेरा पेन मेरा पेन मेरी बंदी कोकेन
मेरे गाने प्रोपेन
मेरे सर पे है क्राउन मेरे मुँह पे है फेम

घुटी गुं घुटी गुं करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी गुं घुटी गुं करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
कल्चर किंग!

अरे छोरा अपनी आली पे आया होया है
पंजा रेस पे पूरा ही दबाया होया है
इन गमरों का गेम बजाया होया है
अकेले ने ही सिस्टम हिलाया होया है

यह… बिन दानो की चल्ली
तु भी नल्ला तेरी गैंग भी नल्ली
तु वेल कनेक्टेड पोलिटिकली
मैं वेल कनेक्टेड स्पिरिचुअली

मेन स्ट्रीम कमर्शियल में लिरिकली
अभी अंडररेटेड मैं क्रिमिनली
इनकी डाल नहीं गली इनकी ग***े जल्ली
इश साल पूरी कर दूंगा तसल्ली मैं

घुटी गुं घुटी गुं करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी गुं घुटी गुं करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरी
कल्चर किंग
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी
घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरी
म्हारे री मंदरें पे बोलिये टटीरी

,

क्या है टटीरी का अर्थ

अगर आप टटीरी शब्द को गूगल करें तो पाएंगे टटीरी एक मध्यम आकार का जलचर पक्षी होता है। यह पक्षी अपनी खास अवाजा के लिए जाना जाता है। एआई के मुताबिक, "घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटेरी" का अर्थ है- टिटहरी, तू ऐसी दबी-दबी या घुटती हुई आवाज़ में क्यों बोल रही है?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।