Lucknow police constable spent 91 percent more than his income, shocking revelation यूपी पुलिस के सिपाही ने आय से 91 फीसद ज्यादा किया खर्च, चौंकाने वाले खुलासे के बाद बड़ा ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस के सिपाही ने आय से 91 फीसद ज्यादा किया खर्च, चौंकाने वाले खुलासे के बाद बड़ा ऐक्शन

यूपी पुलिस के एक सिपाही ने आय से 91 फीसद ज्यादा  खर्च किया। सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Thu, 12 March 2026 07:51 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पुलिस के सिपाही ने आय से 91 फीसद ज्यादा किया खर्च, चौंकाने वाले खुलासे के बाद बड़ा ऐक्शन

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सिपाही को लेकर चौंकाने वाले खुलासे के बाद बड़ा ऐक्शन हुआ। सिपाही चालक आय से 91 प्रतिशत अधिक खर्च करने में फंस गया है। बीबीडी थाने के सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर वकील पांडेय ने दर्ज कराया है। गोपनीय शिकायत पर शासन ने मामले की जांच एंटी करप्शन को सौंपी थी। जांच में खुलासा हुआ की 23 साल की नौकरी में वैध स्रोतों से 32,53,182 रुपये खर्च किए।

एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर वकील पांडेय की तहरीर के मुताबिक थाने के सिपाही ड्राइवर राहुल शुक्ला मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा शहाबपुर के रहने वाले हैं। 26 अप्रैल 2003 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी चालक के पद पर उनकी भर्ती हुई थी। राहुल कई साल से बीबीडी थाने में आरक्षी सिपाही थे। लखनऊ में रायबरेली रोड पर पीजीआई इलाके के पंचमखेड़ा मीरा विहार कॉलोनी में परिवार रहते हैं। गोपनीय शिकायत पर शासन ने एंटी करप्शन को जांच सौपी थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच मिलने के बाद उन्होंने तफ्तीश शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 भारी भरकम बोरों में ऐसा क्या था कि हैरान रह गई पुलिस-STF? चेकिंग में खुला खेल

सिपाही ने आय के स्रोत से 32,53,182 रुपये ज्यादा खर्च किए

पता चला कि 23 साल की नौकरी में सिपाही के वेतन, भत्ता, एरियर और बैंक खाते मिलाकर 35,73,314 होनी चाहिए। इसके बावजूद सिपाही राहुल ने उक्त आय से 68,26,496 रुपये खर्च किए। सिपाही ने आय के स्रोत से 32,53,182 रुपये ज्यादा खर्च किए। खर्च की गई रकम आय से 91.04 प्रतिशत अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

एंटी करप्शन ने जांच रिपोर्ट शासन में भेजी

जांच के दौरान सिपाही राहुल कुमार शुक्ला से अधिक व्यय के संबंध में साक्ष्य मांगे गए लेकिन वे नहीं दिखा सके। साक्ष्य न प्रस्तुत करने पर एंटी करप्शन ने जांच रिपोर्ट शासन में भेजी। शासन ने राहुल को भ्रष्टाचार में दोषी मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक सिपाही राहुल कुमार शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेज दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या में राष्ट्रपति मुर्मु का ऐसे होगा स्वागत, योगी ने अफसरों को दिए निर्देश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।