angry at his wife s departure for her parents home a young man slit his private parts with a blade पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने ब्लेड से काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, मुश्किल से बची जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने ब्लेड से काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, मुश्किल से बची जान

युवक के चार बच्चे हैं। लगभग डेढ़ महीने पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी उसे छोड़ मायके चली गई। युवक लगातार पत्नी को वापस घर लाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई। युवक ने पत्नी को कई बार मनाने की कोशिश की लेकिन बात बन नहीं पा रही थी।

Mon, 11 May 2026 07:44 PMAjay Singh संवाददाता, कुशीनगर
share
पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने ब्लेड से काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, मुश्किल से बची जान

UP News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने घरेलू कलह और पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर रविवार की देर रात ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। इस घटना के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी तुर्कहा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रविंद्रनगर धूस स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक अब खतरे से बाहर है।

युवक की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी से हुई है। उसके चार बच्चे हैं। लगभग डेढ़ महीने पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी उसे छोड़ मायके चली गई। युवक लगातार पत्नी को वापस घर लाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई। युवक ने पत्नी को कई बार मनाने की कोशिश की लेकिन बात बन नहीं पा रही थी। पत्नी अपनी जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर युवक मानसिक तनाव में था। रविवार की देर रात युवक ने घर में ही ब्लेड से अपने प्राइवेट पार्ट को काटकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद परिजनों के होश उड़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में PM आवास चाहने वालों के लिए खुशखबरी, 63,433 नए आवासों की DPR को मंजूरी

डॉक्टरों से सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया रेफर

युवक द्वारा अपना प्राइवेट पार्ट काटे की सूचना आनन-फानन में डायल 112 पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया। इस घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में वीकेंड पर ड्रिंक एंड ड्राइव जांच शुरू, 2 दिन में धराए 2654 शराबी ड्राइवर
ये भी पढ़ें:ससुराल आया शख्स फास्ट फूड खिलाने के बहाने किशोरी घर से ले गया, खेत में किया रेप
ये भी पढ़ें:गर्मी में यात्रा प्लान कर रहे लोगों को रेलवे ने दी राहत, इन रूट्स पर समर स्पेशल

लोग इसे लेकर अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रियाएं देने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान और गुमसुम रहता था। फिलहाल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उधर, उसकी पत्नी के ससुराल या अस्पताल आने के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। युवक के परिवारवाले इस घटना को लेकर काफी दुखी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।