What is AAP stand on the Women Reservation Bill? Manish Sisodia explains महिला आरक्षण बिल पर 'AAP' का स्टैंड क्या है? मनीष सिसोदिया ने एक बड़ी समस्या गिनाई, Ncr Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण बिल पर 'AAP' का स्टैंड क्या है? मनीष सिसोदिया ने एक बड़ी समस्या गिनाई

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा- .... ये जो कर रहे हैं, ये भारत के लोकतंत्र के खिलाफ है। जानिए सिसोदिया समेत पूरी आप का इस बिल को लेकर क्या स्टैंड है?

Thu, 16 April 2026 04:33 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
महिला आरक्षण बिल पर 'AAP' का स्टैंड क्या है? मनीष सिसोदिया ने एक बड़ी समस्या गिनाई

सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में विपक्ष के विरोध के बीच महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन और परिसीमन से संबंधित तीन विधेयकों को पेश किया। महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर आम आदमी पार्टी ने अपना स्टैंड क्लियर कर लिया है। इसके साथ ही एक मामले पर सरकार की मनसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा- .... ये जो कर रहे हैं, ये भारत के लोकतंत्र के खिलाफ है। जानिए सिसोदिया समेत पूरी आप का इस बिल को लेकर क्या स्टैंड है?

सिसोदिया के बयान को बताने से पहले बता दें कि सरकार किन 3 बिलों को लेकर आई है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026' और 'परिसीमन विधेयक, 2026' पेश किए, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया।

महिला आरक्षण बिल पर AAP का स्टैंड?

मीडिया द्वारा आप नेता मनीष सिसोदिया से जब महिला आरक्षण मामले पर रुख पूछा गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा- “महिला आरक्षण बिल अपने आप में एक अच्छी सोच है। हम सब इसके साथ हैं। आधी आबादी को संसद में अधिकारपूर्वक मौका मिलना चाहिए। किसी एक के अंडर में मोनोपॉली नहीं होनी चाहिए। इसलिए हम इस बिल के साथ हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेस्ट हाउस में नशा करके किया झगड़ा, प्रेमिका बेहोश हुई तो प्रेमी ने लगाई फांसी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पानी पर बनेगी बिजली! फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

फिर किस बात का विरोध कर रही आप?

इसके बाद सिसोदिया ने बताया कि हम किस बात का विरोध कर रहे हैं, इसके पीछे उन्होंने एक बड़ी समस्या गिनाई। सिसोदिया ने कहा- हम इस बिल के साथ हैं, लेकिन महिला आरक्षण बिल लाने के नाम पर, जो ये सीटों का पूरा का पूरा ढांचा छेड़ा जा रहा है, वो भारत के लोकतंत्र के खिलाफ है। इसके बाद सिसोदिया ने पीएम मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

सिसोदिया ने मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

सिसोदिया ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा- मोदी जी के लिए अब एक ट्रेंड बन गया है, अगर वो किसी इलाके से चुनाव नहीं जीत पाते हैं, तो वो वोट कटवा देते हैं। गंभीर आरोप लगाते हुए आगे कहा- 80 लाख वोट कटवाना, 90 लाख वोट कटवाना, 27 लाख लोगों को वोट न करने देना। ये मोदी जी ने ट्रेंड बना लिया है। सिसोदिया ने तंज कसते हुए कहा- संविधान में इसकी व्यवस्था नहीं है, ये मोदी विधान में है। मोदी जी ने इसे अपना विधान बना लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकरबा चौक अंडरपास 98% तैयार, जाम से कब मिलेगी राहत? जानिए समय-ईंधन बचत का हिसाब
ये भी पढ़ें:लखनऊ की तरह गाजियाबाद की झुग्गियों में लगी भीषण आग; सिलेंडर फटे, कई बच्चे लापता

चुनाव जीतने के लिए सीटें कटवा-बढ़वा रहे

इसके बाद सिसोदिया ने परिसीमन संबंधी प्रावधान के तहत सीटों में होने वाले बदलाव का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। सिसोदिया ने कहा- मोदी नया विधान ला रहे हैं। जहां हम चुनाव नहीं जीत पाते हैं, वहां लोकसभा की सीटें कम कर दो। जहां चुनाव जीतते हैं, वहां सीटें बढ़वा दो। बाबा साहब ने संविधान इसलिए तो नहीं बनवाया था। शहीदे आजम भगत सिंह ने इसलिए तो कुर्बानी नहीं दी थी कि मोदी अपनी हवस के लिए

फिर लोकसभा में हो जाएंगी 850 सीटें

आपको बता दें कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए एक विधेयक संसद में पेश किया जाना है। इसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही, सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए भी एक विधेयक तथा इनसे संबंधित केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 लाने की तैयारी में है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।