After Lucknow, massive fire breaks out in slums of Ghaziabad लखनऊ की तरह गाजियाबाद में भीषण आग, 125 से ज्यादा झुग्गियां जलीं; सिलेंडर फटे, कई बच्चे लापता, Ncr Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ की तरह गाजियाबाद में भीषण आग, 125 से ज्यादा झुग्गियां जलीं; सिलेंडर फटे, कई बच्चे लापता

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बाद गाजियाबाद की झुग्गियों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, ये आग इंदिरापुरम क्षेत्र में कनावनी के पास मौजूद झुग्गियों में लगी है।

Thu, 16 April 2026 02:17 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
लखनऊ की तरह गाजियाबाद में भीषण आग, 125 से ज्यादा झुग्गियां जलीं; सिलेंडर फटे, कई बच्चे लापता

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बाद गाजियाबाद की झुग्गियों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। ये आग इंदिरापुरम क्षेत्र में कनावनी के पास मौजूद झुग्गियों में लगी है। झुग्गियों में मौजूद गैस सिलेंडरों में धमाके होने की भी खबर सामने आ रही है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद से 20 से ज्यादा बच्चे गायब हैं, उनकी तलाश जारी है। भयंकर आग को देखते हुए मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं, आग बुझाने का काम जारी है।

125 से ज्यादा झुग्गियों में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम इलाके में कनावनी के पास सैकड़ों की संख्या में झुग्गी-झोपड़ी मौजूद हैं। इनमें से करीब 125 से ज्यादा झुग्गियों में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में कबाड़ के गोदाम भी हैं, जिनमें आग फैलने के कारण और भी भयानक हो गई है। झुग्गियों में लोगों के खाना बनाने वाले गैस सिलेंडर मौजूद हैं, जिनमें आग के चलते लगातार धमाके हो रहे हैं। इधर बचाव दल पूरी ताकत के साथ आग बुझाने में जुटा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में आग; मंगल गीत, बारात की तैयारियों के बीच दहशत में बदल गईं खुशियां
गाजियाबाद में आगगाजियाबाद में आग

धुएं का गुबार और खोए बच्चों की तलाश करते परिवार

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में काला धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। इसे सड़क पर दूर से देखा जा सकता है। झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। झुग्गीवासियों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन परिवारों के बच्चे लापता हैं, वो अपने खोए हुए बच्चों को इधर-उधर खोजने में जुटे हुए हैं। इधर दमकल की गाड़ियां स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी हुई हैं।

22 फायर टेंडरों ने मिलकर बुझाई आग

जनपद गाज़ियाबाद व गौतमबुद्ध नगर के अलग अलग फायर स्टेशनों से घटनास्थल पर पहुंचे कुल 22 फायर टेंडरों, नगर निगम गाजियाबाद के कई हाई प्रेशर वाटर टैंकरों साथ ही टाटा स्टील साहिबाबाद व नॉर्थ इंडिया मॉल से सहायता के लिए पहुंचे कुल 03 फायर टेंडरों की मदद से आग को समय लगभग 14:00 बजे तक कंट्रोल कर लिया गया और उसके बाद गिरे हुए टीन शेड के ढांचों के नीचे दबी हुई आग को बुझाना व घटनास्थल बन चुकी अत्यधिक हीट वाले स्थानों को कूलिंग करना शुरू किया।

125 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

इस अग्नि दुर्घटना में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 125 से अधिक झुग्गी झोपड़ियां और प्लास्टिक/कांच की बोतल व पॉलीथिन इत्यादि के स्क्रैप के कुछ गोदाम व डॉग शेल्टर भी जलकर नष्ट हो गए। इस अग्नि दुर्घटना में हुए संभावित नुकसान, झुग्गी झोपड़ियों, स्क्रैप के गोदाम व डॉग शेल्टर की सही संख्या की जानकारी के सम्बन्ध में सर्वेक्षण कार्य संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। इस अग्नि दुर्घटना के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली, परीक्षा में फेल होने से की आत्महत्या
ये भी पढ़ें:गेस्ट हाउस में नशा करके किया झगड़ा, प्रेमिका बेहोश हुई तो प्रेमी ने लगाई फांसी
आग

लखनऊ की आग में 200 झुग्गियां खाक, 2 बच्चों की मौत

आपको बताते चलें कि लखनऊ के विकास नगर में रिंग रोड के पास एक झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम लगी आग ने तेजी से करीब 200 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया और सारा का सारा सामान जलकर राख हो गया। सैकड़ों लोग, जिनमें ज़्यादातर घरेलू काम करने वाले और दिहाड़ी मजदूर थे, बेघर हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यहां विकास नगर इलाके में एक झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग में दो बच्चों की मौत हो गई।

आग में जलने वाले बच्चों की उम्र 2 साल

पुलिस डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट) दीक्षा शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चों की लाशें बुधवार देर रात बरामद की गईं थीं। इनकी उम्र करीब दो साल बताई गई है। उन्होंने रिपोर्टर्स से कहा, “लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके माता-पिता को बता दिया गया है और पहचान की प्रक्रिया चल रही है।”

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।