violent clash between lawyer client, Delhi Karkardooma Court. दिल्ली के कोर्ट में सुनवाई के बाद वकील और क्लाइंट में हुई हिंसक झड़प, क्या है मामला?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के कोर्ट में सुनवाई के बाद वकील और क्लाइंट में हुई हिंसक झड़प, क्या है मामला?

आरोप है कि बहस के बाद क्लाइंट और उसके साथियों ने वकील पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Tue, 7 April 2026 03:37 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के कोर्ट में सुनवाई के बाद वकील और क्लाइंट में हुई हिंसक झड़प, क्या है मामला?

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकील और उसके ही क्लाइंट के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहस के बाद क्लाइंट और उसके साथियों ने वकील पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

घायल हुए अधिवक्ता का नाम अमन गंभीर है। फिलहाल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने बताया कि वकील की एमएलसी कराई जा रही है। शिकायत के बाद केस दर्ज कराया जाएगा। लाइव हिन्दुस्तान आपके साथ वीडियो साझा नहीं कर सकता है। वीडियो में गालियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही खून भी बहता दिखाई दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में स्टिकर गैंग की मदद करने वाले 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ऐसे करते थे कांड
ये भी पढ़ें:दिल्ली में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, पाकिस्तान की ISI से जुड़ रहे तार

सुनवाई के दौरान भी हुई थी कहासुनी

शाहदरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक केस की सुनवाई के बाद वकील और उसके क्लाइंट के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्साए क्लाइंट ने अपने साथियों के साथ मिलकर वकील पर हमला कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में मंदिर से सोने की मूर्ति, 3 Kg से अधिक चांदी के छत्र चोरी
ये भी पढ़ें:रांची के प्राइवेट स्कूल 2 साल से पहले नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, अधिकमत वृद्धि भी तय

दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कल दिल्ली विधानसभा में एक व्यक्ति कार लेकर घुस गया, उसने गेट नंबर 2 पर मौजूद वैरीकेड को तोड़ा और अंदर दाखिल होने के बाद गुलदस्ता रखकर फरार हो गया। हालांकि, बाद में उसे पकड़ लिया गया, लेकिन सुरक्षा में हुई चूक पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अदालतों और स्कूलों की बात करें तो आए दिन धमकी भरे ईमेल आते हैं, जिनमें कोर्ट, स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थानों को उड़ाने की बात का जिक्र होता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर कोई सवाल कर रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।