delhi crime branch arms smuggling pakistan isi link thailand nepal route 2 arrested दिल्ली में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे करते थे तस्करी; पाकिस्तान की ISI से जुड़ रहे तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे करते थे तस्करी; पाकिस्तान की ISI से जुड़ रहे तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्करी में लिप्त एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का खुलासा किया है जिसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैं। इस संबंध में दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Tue, 7 April 2026 02:56 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता
share
दिल्ली में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे करते थे तस्करी; पाकिस्तान की ISI से जुड़ रहे तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्करी में लिप्त एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का खुलासा किया है जिसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैं। इस संबंध में दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह आईएसआई व आतंकियों मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों से मिले हथियारों को थाईलैंड के रास्ते पहले नेपाल पहुंचाता था। इसके बाद इन हथियारों की तस्करी भारत में की जाती थी। इस नेटवर्क का मकसद देश की आंतरिक सुरक्षा को कमजोर कर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना था।

दहशतगर्दी और नुकसान पहुंचाने की साजिश

दरअसल, खुफिया एजेंसियों के इनपुट में यह बताया गया था कि इस हथियार तस्करी गिरोह के द्वारा तस्करी कर लाए गए हथियारों का इस्तेमाल बड़े आतंकी हमलों में किए जाने की तैयारी थी। खासतौर पर धार्मिक आयोजनों, त्योहारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को संभावित निशाना बनाया जा सकता था, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान और दहशत फैलाने की साजिश थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘जैसा है जहां है’ के आधार पर पर दिल्ली में कच्ची कॉलोनियां होंगी पक्की

आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 37 वर्षीय इमरान और 27 वर्षीय मोहम्मद कामरान के रूप में हुई है। इमरान के कब्जे से 0.30 बोर की चीन निर्मित पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जबकि कामरान के पास से 0.32 बोर का रिवॉल्वर और 6 कारतूस मिले।

लुकआउट सर्कुलर के आधार पर रोका गया

दोनों को आईजीआई एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर के आधार पर रोका गया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों कुख्यात तस्कर शाहबाज अंसारी के करीबी सहयोगी हैं और पिछले एक साल से इस नेटवर्क के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची के प्राइवेट स्कूल 2 साल से पहले नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, अधिकमत वृद्धि भी तय

अब तक 12 आरोपी पकड़े जा चुके

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव कुमार यादव के मुताबिक, यह कार्रवाई 14 मार्च को दर्ज मामले की जांच के दौरान की गई। इससे पहले इस केस में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब तक 12 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गिरोह के कब्जे से अब तक 23 विदेशी हथियार और 211 कारतूस बरामद किए गए हैं।

कार में बनवाए थे खांचे

आरोपियों के पास से अत्याधुनिक हथियारों के साथ एक मॉडिफाइड कार बरामद हुई है, जिसमें बेहद शातिर तरीके से बनाए गए गुप्त खांचे मिले हैं। इन खांचों में हथियार छिपाकर देशभर में सप्लाई की जाती थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।