Gold idol, silver umbrella weighing over 3 kg stolen from temple in Greater Noida ग्रेटर नोएडा में मंदिर से सोने की मूर्ति, 3 Kg से अधिक चांदी के छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ कांड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में मंदिर से सोने की मूर्ति, 3 Kg से अधिक चांदी के छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ कांड

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दादरी में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद हैं। ताजा मामला एक प्रसिद्ध माता के मंदिर से जुड़ा है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर से सोने की मूर्ति और तीन किलो से अधिक चांदी के छत्र चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Tue, 7 April 2026 02:36 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा, वार्ता
share
ग्रेटर नोएडा में मंदिर से सोने की मूर्ति, 3 Kg से अधिक चांदी के छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ कांड

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दादरी में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद हैं। ताजा मामला एक प्रसिद्ध माता के मंदिर से जुड़ा है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर से सोने की मूर्ति और तीन किलो से अधिक चांदी के छत्र चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने कहा, मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘जैसा है जहां है’ के आधार पर पर दिल्ली में कच्ची कॉलोनियां होंगी पक्की

चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर करीब तीन किलो से अधिक वजनी चांदी के छत्र और एक कीमती सोने की मूर्ति पर हाथ साफ किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस पूरी घटना का वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची के प्राइवेट स्कूल 2 साल से पहले नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, अधिकमत वृद्धि भी तय
ये भी पढ़ें:सीएम हेमंत सोरेन के कहने पर 1-2 लोगों को टिकट दिया, तेजस्वी यादव

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।