two-men-found-dead-inside-car-delhi-suffocation-case दिल्ली में कार के अंदर पड़े मिले 2 शव, बंद गाड़ी में हुईं मौत की क्या वजह?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में कार के अंदर पड़े मिले 2 शव, बंद गाड़ी में हुईं मौत की क्या वजह?

घटना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में दो व्यक्ति मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tue, 10 March 2026 05:24 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, हेमंत कुमार
share
दिल्ली में कार के अंदर पड़े मिले 2 शव, बंद गाड़ी में हुईं मौत की क्या वजह?

दिल्ली में एक कार के अंदर 2 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में दो व्यक्ति मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की मौत की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत दम घुटने के चलते हुई होगी।

शीशे बंद, लेकिन गाड़ी थी अनलॉक

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सड़क किनारे नाले के पास खड़ी एक कार के अंदर दो लोग पड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां एक सफेद रंग की ह्युंडई ऑरा कार खड़ी मिली। गाड़ी के शीशे बंद थे, लेकिन कार अंदर या बाहर से लॉक नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में इंटरनेशनल गैंग के 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ की हेरोइन जब्त
ये भी पढ़ें:शराब पीकर गाड़ी चलाने पर बबाल, पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाला BJP नेता गिरफ्तार

मृतकों में एक प्लबंर तो दूसरा ड्राइवर

जब पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। कार के अंदर दो व्यक्ति बैठे हुए मिले, इनमें से एक व्यक्ति ड्राइवर सीट पर था, जबकि दूसरा पीछे की सीट पर मिला। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय विकास और 36 वर्षीय बिजेंद्र उर्फ भोला के रूप में हुई है। विकास पेशे से ड्राइवर था, जबकि बिजेंद्र प्लंबर का काम करता था। दोनों दिल्ली के खेड़ा खुर्द स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं।

कार के अंदर मिले शव

कार के अंदर से शराब के पाउच भी मिले

पुलिस जांच में कार के अंदर से शराब के तीन पाउच भी मिले हैं। इनमें से दो सील बंद थे, जबकि एक खुला हुआ पाया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि यह कार पिछले दिन दोपहर करीब दो बजे से उसी जगह खड़ी थी और उसके बाद किसी को गाड़ी में आते या जाते नहीं देखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 2026 में 17 नक्सली मारे गए, अभी कितने सक्रिय? मंत्री ने सब बताया
ये भी पढ़ें:मोदी जी ट्र्ंप के आगे नतमस्तक, देश इसकी सजा भुगत रहा? पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों शवों पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में बंद गाड़ी के अंदर दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।