मोदी जी ट्र्ंप के आगे नतमस्तक, देश इसकी सजा भुगत रहा? पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल
मोदी जी ट्रंप के आगे नतमस्कर हैं। क्या आज देश उसी की सजा भुगत रहा है? ये आरोप और सवाल आप नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के हैं। उन्होंने पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की ओर से जारी बयान का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

मोदी जी ट्रंप के आगे नतमस्कर हैं। क्या आज देश उसी की सजा भुगत रहा है? ये आरोप और सवाल आप नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के हैं। उन्होंने पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की ओर से जारी बयान का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
मोदी जी ट्र्ंप के आगे नतमस्तक…
केजरीवाल ने एक्स अकाउंट पर मंत्रालय की तरफ से किए गए ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- “देश भर में, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर, बाकी सभी कमर्शियल संस्थानों को LPG गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। केवल घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जाएगी।”
केजरीवाल ने स्थिति के और भी भयानक हो जाने की आशंका जताई है। उन्होंने आगे लिखा- "आने वाले दिनों में गैस और तेल की स्थिति और खराब होने के आसार हैं।" इसके बाद आरोप लगाते हुए सवाल भी किया। केजरीवाल ने लिखा- “मोदी जी अपनी किन्हीं मजबूरियों के चलते ट्रम्प के सामने नतमस्तक हैं। क्या आज देश उसी की सज़ा भुगत रहा है?”
मंत्रालय ने अपने बयान में क्या कहा?
अब जानिए मंत्रालय की तरफ से क्या कहा गया है। पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है- ईधन सप्लाई में मौजूदा जियोपॉलिटिकल रुकावटों और LPG की सप्लाई पर रुकावटों को देखते हुए, मिनिस्ट्री ने ऑयल रिफाइनरियों को ज़्यादा LPG प्रोडक्शन करने को कहा है। इसके साथ ही ऑर्डर दिए गए हैं कि एक्स्ट्रा प्रोडक्शन का इस्तेमाल घरेलू LPG उपयोग के लिए किए जाएं।
मंत्रालय ने घरों में घरेलू LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी है। जमाखोरी/ब्लैक मार्केटिंग से बचने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड शुरू किया है। इम्पोर्टेड LPG से नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई को हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन जैसे ज़रूरी नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर में प्राथमिकता दी जा रही है।
इसके अलावा कहा गया है कि दूसरे नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर में LPG सप्लाई के लिए, OMCs के तीन ED की एक कमेटी बनाई गई है जो रेस्टोरेंट/होटल/दूसरी इंडस्ट्री को LPG सप्लाई के लिए आए रिप्रेजेंटेशन का रिव्यू करेगी।




साइन इन