BJP leader arrested for allegedly manhandling police after drunk driving sparks uproar शराब पीकर गाड़ी चलाने पर बबाल, पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर बबाल, पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

आरोप है कि कल देर रात शराब के नशे में धुत्त वाहन चालक भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की और ड्यूटी में बाधा डाली।

Tue, 10 March 2026 03:05 PMRatan Gupta वार्ता, रायपुर
share
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर बबाल, पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के दौरान एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कल देर रात शराब के नशे में धुत्त वाहन चालक भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की और ड्यूटी में बाधा डाली।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान विकास शुक्ला के रूप में हुई है, जो खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बता रहा था। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कल देर रात पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन चला रहे विकास शुक्ला की जब जांच की गई तो वह शराब के नशे में धुत्त पाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 4 लोगों की हत्या के आरोपियों की फांसी की सजा रद्द, अदालत ने क्या कहा?
ये भी पढ़ें:झारखंड में 2026 में 17 नक्सली मारे गए, अभी कितने सक्रिय? मंत्री ने सब बताया

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरोपी आक्रोशित हो गया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। इस दौरान उसने खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताते हुए यातायात निरीक्षक को वर्दी उतरवाने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी ने एक आरक्षक की कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की, जिससे उसकी वर्दी भी फट गई। स्थिति बिगड़ते देख अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया, जिसकी जानकारी आज पुलिस ने दी है । उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अभद्र व्यवहार सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई भी हो। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।