Two Bangladeshi nationals arrested in Delhi, 6 identity cards recovered दिल्ली में 2 बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार, 6 पहचान पत्र किए गए बरामद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 2 बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार, 6 पहचान पत्र किए गए बरामद

दिल्ली पुलिस ने देश में कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से रह रहे बंगलादेश के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया।

Thu, 12 March 2026 12:26 PMRatan Gupta वार्ता, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 2 बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार, 6 पहचान पत्र किए गए बरामद

दिल्ली पुलिस ने देश में कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से रह रहे बंगलादेश के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया। इनकी पहचान दीप्तू कुमार पाल और रमा बेगम के रूप में हुई है। वे बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो स्मार्टफोन और छह बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए हैं।

उत्तराखंड से भेजे गए थे वापस

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी गैर-कानूनी तरीके से भारत में आए थे और उन्हें पहले उत्तराखंड से वापस भेजा गया गया था। हालांकि, वे देश में फिर से घुसने में कामयाब रहे और फिर से गैर-कानूनी कामों में शामिल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों कथित तौर पर अवैध गतिविधियों का हिस्सा थे और लोगों को भारत में गैर-कानूनी तरीके से रहने में मदद कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिलेंडर की लाइन में लगी भीड़, आ रहीं कई समस्याएं; दिल्ली सरकार बोली-कोई कमी नहीं
ये भी पढ़ें:इंदौर में 13 साल के बच्चे ने छोड़ा घर, चिट्ठी में प्रेमानंद महाराज का भी नाम

जल्द वापस भेजा जाएगा

दोनों के खिलाफ विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है, और उन्हें जल्द ही वापस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि एक स्मार्टफोन में प्रतिबंधित आईएमओ एप्लीकेशन लगा हुआ था, जिसका इस्तेमाल आरोपी कथित तौर पर अपने गैर-कानूनी कामों के लिए करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में गैस संकट के समय प्रधानमंत्री किस गुफा में छिपे हैं? सांसद संजय सिंह
ये भी पढ़ें:राजधानी में डीजल-पेट्रोल व गैस की कोई किल्लत नहीं, दिल्ली सरकार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।