13 year old boy left his home in Indore, Premananda Maharaj name was mentioned in the letter. पापा मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं; 10वीं के छात्र ने छोड़ा घर, चिट्ठी में प्रेमानंद महाराज का भी नाम, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पापा मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं; 10वीं के छात्र ने छोड़ा घर, चिट्ठी में प्रेमानंद महाराज का भी नाम

इंदौर में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले रुद्र ने अपना घर-द्वार छोड़ दिया है। घर छोड़ने से पहले उसने एक चिट्ठी लिखी। इसमें घर छोड़कर जाने की वजह बताई।

Thu, 12 March 2026 11:16 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
पापा मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं; 10वीं के छात्र ने छोड़ा घर, चिट्ठी में प्रेमानंद महाराज का भी नाम

"पापा, मम्मी, भैया, दादा... मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। आप गांव चले जाना। आपके साथ का जीवन पूरा हो गया है... रोइएगा नहीं। मुझे खोजने की कोशिश भी न कीजिएगा" भावुक और हैरान कर देने वाले ये शब्द 13 साल के बच्चे के हैं। इंदौर में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले रुद्र ने अपना घर-द्वार छोड़ दिया है। घर छोड़ने से पहले उसने एक चिट्ठी लिखी। इसमें घर छोड़कर जाने की वजह बताई।

चिट्ठी में प्रेमानंद महाराज का जिक्र

चिट्ठी में रुद्र ने प्रेमानंद महाराज का जिक्र किया है। उसने लिखा- आप लोग ये मत सोचना कि मैं किसी के डांटने-मारने या बोर्ड रिजल्ट या फिर ज्यादा प्यार न मिलने की वजह से भागा हूं। मैं तो बस असलियत जान गया हूं। अगर आपको जानना है कि मैंने कौन सी असलियत जान ली है, तो फोन के फोटो में जाकर देखना, तो उसमें प्रेमानंद जी महाराज के वचन मिल जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो उस बालक का हाल हुआ, प्रत्येक हिन्दू का होगा...; तरुण मर्डर पर बाबा बागेश्वर
ये भी पढ़ें:देश में गैस संकट के समय प्रधानमंत्री किस गुफा में छिपे हैं? सांसद संजय सिंह

मम्मी के डिब्बे से 500 रुपये लिए

इसके बाद रुद्र ने भावुक अंदाज में पिता की चिंता करते हुए लिखा- आप गांव चले जाना और बबुआ दादी को संभालना। अब आपके साथ का जीवन पूरा हो गया है। इसके बाद रुद्र ने पैसे लेने की बात का जिक्र करते हुए अपनी मां से कहा- मम्मी मैंने आपके डब्बे में से 500 रुपये लिए हैं। वह पैसे आपको मेरा मित्र लौटा देगा।

बेटे के गायब होने से मचा हड़कंप

जैसे ही बेटे के घर से गायब होने की जानकारी मिली, परिवार में हड़कंप मच गया। रुद्र के पिता पेशे से ड्राइवर हैं और परिवार साधारण जीवन जीता है। बेटे की चिट्ठी पढ़ने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने तुरंत आसपास के इलाकों में तलाश की, रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

13 year boy left his home in indore

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट

आखिरकार परिजनों ने खजराना थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत संभावित जगहों पर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।