turkman gate violence police investigation social media conspiracy arrests cctv footage अफवाह भरे संदेश भेजकर भड़काई भीड़, तुर्कमान गेट पत्थरबाजी में अब तक क्या-क्या पता चला?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अफवाह भरे संदेश भेजकर भड़काई भीड़, तुर्कमान गेट पत्थरबाजी में अब तक क्या-क्या पता चला?

तुर्कमान गेट में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा को पुलिस ने सुनियोजित साजिश बताया है, जिसमें भड़काऊ संदेशों और वीडियो के जरिए भीड़ जुटाई गई। मामले में 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं और जांच जारी है।

Thu, 8 Jan 2026 06:02 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, रमेश त्रिपाठी। नई दिल्ली
share
अफवाह भरे संदेश भेजकर भड़काई भीड़, तुर्कमान गेट पत्थरबाजी में अब तक क्या-क्या पता चला?

तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार रात सैयद फैज इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पथराव और हिंसक झड़प की जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना पूरी तरह योजनाबद्ध थी। पुलिस के अनुसार, दो अलग-अलग मैसेज सर्कुलेट किए गए थे ताकि लोगों को मौके पर बुलाया जा सके। साथ ही सोशल मीडिया यूआरएल और वायरल वीडियो की जांच में यह भी पता चला है कि इसे सुनियोजित साजिश के रूप में तैयार किया गया था।

योजनाबद्ध थी पथराव की घटना

पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी मिली है, जिसमें एक व्यक्ति लोगों को उकसाते हुए सुनाई दे रहा है। इससे शक और गहरा गया कि पथराव की घटना योजनाबद्ध थी। पुलिस ने चांदनी महल निवासी मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आरीब, मोहम्मद अदनान और मोहम्मद शहनवाज उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अफवाह फैलाने वाले तीन संदिग्ध यूआरएल की पहचान की गई। पुलिस के अनुसार एक ऑडियो, दो मैसेज और दो वीडियो वाट्सऐप पर लोगों के पास भेजे गए थे। टीम मामने की जांच में जुटे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हरकत की इजाजत नहीं... दिल्ली में हुई पत्थरबाजी पर बोले दिल्ली के गृह मंत्री

300 से अधिक फुटेज खंगाले जा रहे

सोशल मीडिया सेल ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (ओसिंट) के जरिए बाकी संदिग्धों की पहचान और पोस्ट ट्रैक कर रही है। पुलिस 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों के बॉडी कैम फुटेज की भी जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए दस अन्य पत्थरबाजों से सघन पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पत्थरबाजों पर शुरू हो गया ऐक्शन, FIR के बाद 10 पकड़े गए; हो रही पहचान

एक संदिग्ध की पहचान

पुलिस ने यह भी बताया कि भड़काऊ वीडियो बनाने और वायरल करने वाले एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है, जो अभी फरार है। जांच यह भी कर रही है कि वीडियो बनाने के पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं। वीडियो में अफवाह फैलाई गई थी कि मस्जिद तोड़ी जा रही है, मुसलमानों को बाहर निकलना चाहिए, जिससे भीड़ जुटाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

Delhi news

साजिशकर्ताओं की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। वायरल वीडियो और संदिग्ध पोस्ट की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अब संदिग्धों के अकाउंट्स की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जांच में जुटी टीम लगातार साजिशकर्ताओं की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मस्जिद नहीं सिर्फ अवैध अतिक्रमण हटाया गया, दिल्ली बुलडोजर एक्शन की पूरी कहानी

निगम के 50 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे

निगम प्रशासन ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर दो मंजिला बारात घर, एक डिस्पेंसरी और उससे लगी चारदीवारी को ध्वस्त किया। चारदीवारी के भीतर बनी कई दुकानें भी पूरी तरह अवैध पाई गईं। कार्रवाई के दौरान और बाद में मलबा हटाने तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार सुबह से शाम तक निगम के दर्जनों ट्रक और बुलडोजर मौके पर मलबा हटाने में जुटे रहे। इस दौरान निगम के 50 से अधिक कर्मचारी तुर्कमान गेट क्षेत्र में मौजूद रहे और पूरे अभियान को सुचारू रूप से पूरा किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP सरकार खास धर्म को बना रही निशाना… तुर्कमान गेट एक्शन पर बोले संदीप दीक्षित

‘अतिक्रमण हटाना हर सरकार की जिम्मेदारी’

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सरकारी जमीन पर एक वर्ग विशेष द्वारा अतिक्रमण किया गया था। इस पर न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि यह एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सामने आया है कि इसके परिसर का व्यवसायिक उपयोग हो रहा था। यह परिसर दिल्ली नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण करके बनाया गया था। सचदेवा ने कहा कि कुछ लोग द्वारा न्यायालय में दोबारा अपील भी की थी।

रेड लाइट चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति

कार्रवाई के चलते दिनभर तुर्कमान गेट रेड लाइट चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर के रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद किए जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहकर यातायात को नियंत्रित करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था और एमसीडी द्वारा मलबा हटाने के कारण आवागमन बाधित रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गली-गली में फोर्स,सड़कों पर सन्नाटा; दिल्ली के तुर्कमान गेट में कर्फ्यू जैसा हाल

‘अतिक्रमण हटाना हर सरकार की जिम्मेदारी’

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सरकारी जमीन पर एक वर्ग विशेष द्वारा अतिक्रमण किया गया था। इस पर न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि यह एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सामने आया है कि इसके परिसर का व्यवसायिक उपयोग हो रहा था। यह परिसर दिल्ली नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण करके बनाया गया था। सचदेवा ने कहा कि कुछ लोग द्वारा न्यायालय में दोबारा अपील भी की थी।

रेड लाइट चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति

कार्रवाई के चलते दिनभर तुर्कमान गेट रेड लाइट चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर के रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद किए जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहकर यातायात को नियंत्रित करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था और एमसीडी द्वारा मलबा हटाने के कारण आवागमन बाधित रहा।

30 डंपरों से दिनभर मलबा उठाया गया

निगम प्रशासान के अनुसार निगम के सिटी सदर पहाड़गंज जोन के उपायुक्त विवेक अग्रवाल के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और लगभग 100 एमसीडी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान अतिक्रमण के ढांचे को ध्वस्त करने के बाद मलबा उठाने के लिए अभियान चलाया गया।

70 के दशक से ढांचे होने का दावा किया

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मस्जिद से सटा बारात घर और नौ अन्य ढांचे 1970 के दशक से यहां मौजूद थे। उनका कहना है कि पिछले करीब पांच दशकों से इस बारात घर में लगातार सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।