delhi police fir turkman gate stone pelting mcd encroachment drive detainees identified दिल्ली में पत्थरबाजों पर शुरू हो गया ऐक्शन, FIR के बाद 10 पकड़े गए; सबकी हो रही पहचान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में पत्थरबाजों पर शुरू हो गया ऐक्शन, FIR के बाद 10 पकड़े गए; सबकी हो रही पहचान

तुर्कमान गेट में बुलडोजर एक्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने CCTV की मदद से 10 लोगों को हिरासत में लिया है और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

Wed, 7 Jan 2026 09:34 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में पत्थरबाजों पर शुरू हो गया ऐक्शन, FIR के बाद 10 पकड़े गए; सबकी हो रही पहचान

पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ हुए बुलडोजर ऐक्शन के दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिस की टीम पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अब पुलिस ने पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन किया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

संदिग्धों की पहचान कर रही पुलिस

दिल्ली पुलिस CCTV फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर रही है। FIR फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ है, हालांकि पुलिस ने चार से पांच संदिग्धों की पहचान कर ली है। FIR दंगा, सरकारी कर्मचारी पर हमला और सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने से जुड़ी धाराओं के तहत दर्ज की गई है। दस लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास देर रात गरजे 32 बुलडोजर, पुलिस पर पथराव

पुलिस ने स्थिति को किया कंट्रोल

सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने कहा, "तोड़फोड़ के दौरान, कुछ बदमाशों ने पत्थरबाजी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। स्थिति को सोच-समझकर और कम से कम बल प्रयोग करके तुरंत कंट्रोल में कर लिया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि बिना किसी तनाव के हालात सामान्य हो जाएं।" बयान में आगे कहा गया है कि दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रही है कि सभी न्यायिक निर्देशों को कानूनी, पेशेवर और संवेदनशील तरीके से लागू किया जाए।

दिल्ली बुलडोजर एक्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मस्जिद नहीं सिर्फ अवैध अतिक्रमण हटाया गया, दिल्ली बुलडोजर एक्शन की पूरी कहानी

पुलिस पूरी तरह तैयार थी

दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह मामला लंबे समय से हाई कोर्ट में पेंडिंग था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की गई। यह लगभग 36,400 स्क्वायर फीट का एरिया था। इसके चारों ओर दो मंजिला दीवार थी और उसके ऊपर एक मंजिला स्ट्रक्चर बना हुआ था। मस्जिद की जमीन सुरक्षित है। पर्याप्त पुलिस फोर्स दी गई थी। सीनियर पुलिस अधिकारी भी पूरी रात साइट पर मौजूद थे। हमारी टीम को पूरी सुरक्षा दी गई थी। रात में पत्थरबाजी की घटना हुई, लेकिन पुलिस पूरी तरह तैयार थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।