delhi turkman gate mcd encroachment ashish sood statement police stones इस हरकत की इजाजत नहीं… दिल्ली में हुई पत्थरबाजी पर बोले दिल्ली के गृह मंत्री, Ncr Hindi News - Hindustan
More

इस हरकत की इजाजत नहीं… दिल्ली में हुई पत्थरबाजी पर बोले दिल्ली के गृह मंत्री

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने स्पष्ट किया है कि तुर्कमान गेट पर कार्रवाई कोर्ट के आदेशानुसार हुई और मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने पुलिस पर पथराव करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Wed, 7 Jan 2026 11:04 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
इस हरकत की इजाजत नहीं… दिल्ली में हुई पत्थरबाजी पर बोले दिल्ली के गृह मंत्री

पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में रामलीला मैदान के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद से सटे कथित अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई सुबह-सुबह पूरी हो गई, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इसे मौका बनाकर हंगामा खड़ा कर दिया। देर रात उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की। इस घटना पर दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद का बयान सामने आया है।

'मस्जिद से कोई छेड़छाड़ नहीं'

गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि फ़ैज़ ए इलाही में अदालत के आदेश पर कार्रवाई हुई है। मस्जिद से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कानून में किसी को इस तरह की हरकत की इजाजत नहीं है। अभी तक इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं। आगे भी कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पत्थरबाजों पर शुरू हो गया ऐक्शन, FIR के बाद 10 पकड़े गए; हो रही पहचान

कोर्ट के आदेश के बाद MCD का एक्शन

दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर एमसीडी ने तड़के ही 17 से ज्यादा बुलडोजरों के साथ ऑपरेशन शुरू किया। बारात घर और डायग्नोस्टिक सेंटर जैसी इमारतें, जो सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठी थीं, उन्हें जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि ये कार्रवाई पूरी तरह कानूनी थी और सिर्फ अतिक्रमण हटाने तक सीमित रही।

कार्रवाई शुरू होते ही कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस और MCD टीम पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। लेकिन दिल्ली पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी – हल्के आंसू गैस का इस्तेमाल कर माहौल काबू में किया और स्थिति सामान्य कर दी। अब CCTV और बॉडी कैम फुटेज से शरारती लोगों की पहचान हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मस्जिद नहीं सिर्फ अवैध अतिक्रमण हटाया गया, दिल्ली बुलडोजर एक्शन की पूरी कहानी

अब तक 10 लोग हिरासत में

अब तक इस मामले में करीब पांच से दस लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आगे भी सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और अब सब कुछ शांत हो चुका है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।