School timings changed in Ghaziabad due to heat, know the timing गर्मी के चलते गाजियाबाद में स्कूलों का समय बदला, जानें अब कब से कब तक होगी पढ़ाई?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गर्मी के चलते गाजियाबाद में स्कूलों का समय बदला, जानें अब कब से कब तक होगी पढ़ाई?

School timings changed in Ghaziabad: लू और गर्मी के चलते गाजियाबाद जिले के बेसिक स्कूलों में पढ़ाई का समय बदल गया है। जानिए अब स्कूल कितने बजे से लेकर कितने बजे तक चलेंगे…

Mon, 20 April 2026 08:57 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, गुलशन भारती
share
गर्मी के चलते गाजियाबाद में स्कूलों का समय बदला, जानें अब कब से कब तक होगी पढ़ाई?

School timings changed in Ghaziabad: लू और गर्मी के चलते गाजियाबाद जिले के बेसिक स्कूलों में पढ़ाई का समय बदलकर सुबह 7.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया गया है, हालांकि स्कूल दोपहर 1.30 तक ही खुलेंगे। इस दौरान शिक्षक स्कूल में रहकर प्रशासनिक कार्यों को पूरा करेंगे। इस संबंध में सोमवार को शासन से निर्देश मिलने के बाद बीएसए ने जिले के स्कूलों को इसका पालन करने के लिए कहा है।

जानिए कब से कब तक खुलेंगे स्कूल

जारी निर्देशों के मुताबिक वर्तमान में चल रही हीट वेव(लू)और गर्मी के चलते गर्मी की छुट्टियां होने तक बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूल सुबह 7.30 से 1.30 संचालित होंगे। लेकिन पठन-पाठन अपराह्न 12.30 बजे तक होगा। प्रार्थना सभा, योगाभ्यास 7.30 से 7.40 तथा लंच 10 बजे से 10.15 बजे तक होगा।

शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 तक उपस्थित रहकर शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों को पूरा करेंगे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के चलते शिक्षक भी लगातार समय बदलने की मांग कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूटी से घूम रहे बच्चों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; 1 की मौत, 3 घायल
ये भी पढ़ें:जस्टिस शर्मा ने अपने बच्चों के जिक्र पर केजरीवाल को फटकारा, जानिए क्या कहा?

यूपी में तपिश और लू का सितम जारी

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्से जबरदस्त तपिश और लू की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश मंडलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और लू चलने से लोग बेहाल रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है जबकि लखनऊ और आस-पास के इलाकों में आसमान साफ रहने व भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में दिन के समय कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर रात के समय भी गर्मी बरकरार रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में डंपर की चपेट में आकर मां-बाप और बेटे की मौत, 4 बेटियों हो गईं अनाथ
ये भी पढ़ें:झुग्गी वालों ने नाक में दम कर रखा है! मेट्रो को छपरी मुक्त बनाओ, ये मांगें क्यों

दिल्ली एनसीआर के आसपास का भी हाल बेहाल

ऐसा ही हाल कमोबेश गाजियाबाद और दिल्ली के आसपास यानी एनसीआर में बना हुआ है। दिल्ली में सोमवार की सुबह गर्म मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से थोड़ा अधिक है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।