delhi metro sarai kale khan-najafgarh-station-public-nuisance-complaints-dmrc-response झुग्गी-बस्ती वालों ने नाक में दम कर रखा है! मेट्रो को छपरी मुक्त बनाओ; ऐसी मांगें क्यों उठी?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

झुग्गी-बस्ती वालों ने नाक में दम कर रखा है! मेट्रो को छपरी मुक्त बनाओ; ऐसी मांगें क्यों उठी?

Delhi Metro news: इस बार आम जनता ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC को इस विषय में शिकायत करते हुए फोटो-वीडियो शेयर किए हैं। किसी ने झुग्गी-झोपड़ी के लोगों से परेशानी गिनाई, तो किसी ने बीच सीढ़ियों हंगामा करने वाली महिला का जिक्र करके सवाल उठाया। जानिए इन मामलों पर DMRC ने क्या कहा...

Mon, 20 April 2026 06:11 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
झुग्गी-बस्ती वालों ने नाक में दम कर रखा है! मेट्रो को छपरी मुक्त बनाओ; ऐसी मांगें क्यों उठी?

Delhi Metro news: राजधानी की 'लाइफलाइन' मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई हैरान करने वाली खबर सामने आ जाती है। कभी लड़ाई-झगड़ा, तो कभी अश्लील रील बनाने का मामला। इस बार आम जनता ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC को इस विषय में शिकायत करते हुए फोटो-वीडियो शेयर किए हैं। किसी ने झुग्गी-झोपड़ी के लोगों से परेशानी गिनाई, तो किसी ने बीच सीढ़ियों हंगामा करने वाली महिला का जिक्र करके सवाल उठाया। जानिए इन मामलों पर DMRC ने क्या कहा...

झुग्गी-बस्ती वालों ने नाक में दम…

सबसे पहले झुग्गी-बस्ती वालों द्वारा नाक में दम कर देने वाली शिकायत की बात करते हैं। त्रिवेणी पांडेय नामक यूजर ने हाथ में डंडा लिए एक बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “सराए काले खां मेट्रो स्टेशन पर झुग्गी-बस्ती वालों ने यात्रियों की नाक में दम कर रखा है। स्टेशन पर छोटे बच्चे हाथ में डंडे लेकर अंदर घुस जाते हैं ,ये मेट्रो की सुरक्षा पर सवाल है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय काटने की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम पर हमला, MLA बोले- कुचलकर रख देंगे
ये भी पढ़ें:लेंसकार्ट शोरूम पहुंचे बजरंग दल के लोग, कलावा बांधकर लगाया तिलक; धमकी भी दी…

DMRC ने क्या कहा

इस पर DMRC ने जवाब देते हुए लिखा- "किसी भी परेशानी के लिए माफी चाहते हैं। स्टाफ समय-समय पर स्टेशन का चक्कर लगाता है और सिक्योरिटी स्टाफ की मदद से ऐसे भिखारियों/अतिक्रमण करने वालों को रेगुलर तौर पर स्टेशन से हटा दिया जाता है। इसके अलावा, ऐसी कोई समस्या होने पर, तुरंत कार्रवाई के लिए कृपया नजदीकी कस्टमर केयर सेंटर से संपर्क करें या DMRC 24X7 हेल्पलाइन 155370 पर कॉल करें।"

मेट्रो को छपरी मुक्त बनाओ

वहीं दूसरा मामला नजफगढ़ स्टेशन का है। शेयर किए गए वीडियो में एक महिला स्टेशन की सीढ़ियों पर बैठी दिखाई देती है। सीढ़ियों पर गुलाबी रंग से लिखा होता है- सीढ़ियों पर आना मना है। कोई भी सीढ़ियों से नीचे जाने की कोशिश करता, तो महिला उसे रोकने लगती और गुस्सा करने लगती। इसी वीडियो को DMRC को टैग करते हुए सनातन नामक पेज ने लिखा- “नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर यह पब्लिक न्यूसेंस क्या है? इसे छपरी मुक्त बनाओ।”

DMRC ने क्या कहा

इस शिकायत पर जवाब देते हुए DMRC ने कुछ पहले जैसी भाषा में लिखा- "किसी भी परेशानी के लिए माफी चाहते हैं। जानकारी मिलने पर सही कार्रवाई की गई है। किसी भी दिक्कत के मामले में पैसेंजर तुरंत मदद के लिए 24X7 हेल्पलाइन 155370 पर हमसे संपर्क कर सकते हैं।" हालांकि उन्होंने एक्शन लेने की बात का भी जिक्र किया है।

नोट- यूजर द्वारा नाबालिग बच्चे की तस्वीर शेयर की गई है, जिसकी उम्र महज 6-7 साल की जान पड़ रही है। लाइव हिन्दुस्तान अपनी खबर में इसे शेयर नहीं कर रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।