A speeding car hits children riding a scooter in Ghaziabad; 1 dead, 3 injured स्कूटी से घूम रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल; अस्पताल छोड़कर चालक फरार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

स्कूटी से घूम रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल; अस्पताल छोड़कर चालक फरार

Ghaziabad accident news: गाजियाबाद के इंदिरापुरम से सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 अन्य नाबालिग भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने दोस्तों को स्कूटी पर बैठाकर ले जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। 

Mon, 20 April 2026 08:14 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, डॉ महकार, गाजियाबाद
share
स्कूटी से घूम रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल; अस्पताल छोड़कर चालक फरार

Ghaziabad accident news: गाजियाबाद के इंदिरापुरम से सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 अन्य नाबालिग भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, चारों दोस्त स्कूटी पर बैठाकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार चालक ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। अन्य तीन का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, कार चालक बच्चों को अस्पताल पहुंचाकर मौके से फरार हो गया। ये घटना पुश्ता रोड कनावनी पर शाम करीब चार बजे घटी है।

बच्चों की उम्र है 10, 11, 13 और 14 साल

सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वसुंधरा में रहने वाला 14 वर्षीय अंश स्कूटी पर कनावनी में रहने वाले 13 वर्षीय सत्यम, 11 वर्षीय पियूष और 10 वर्षीय शाकिब को लेकर जा रहा था। कनावनी पुश्ता रोड पर उनकी स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जस्टिस शर्मा ने अपने बच्चों के जिक्र पर केजरीवाल को फटकारा, जानिए क्या कहा?
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में डंपर की चपेट में आकर मां-बाप और बेटे की मौत, 4 बेटियों हो गईं अनाथ

हादसे के बाद अस्पताल छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद कार चालक चारों को निजी अस्पताल ले गया और उन्हें छोड़कर भाग गया। अस्पताल में चिकित्सकों न शाकिब को मृत घोषित कर दिया और बाकी तीनों घायलों को भर्ती कर लिया। जिसके बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तब तीनों घायलों का इलाज चल रहा था, लेकिन सत्मय की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। उसे दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने चारों के परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी। चारों के परिजन अस्पताल पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय काटने की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम पर हमला, MLA बोले- कुचलकर रख देंगे
ये भी पढ़ें:दिल्ली HC के ट्रेनी वकील ने कनॉट प्लेस में होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

सीसीटीवी फुटेज के जरिए चालक को खोज रही पुलिस

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार का नंबर ट्रेस हुआ और पुलिस ने चालक की तलाश शुरू की है। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।