Noida hospital sealed, owner and 2 employees arrested for selling newborn girl नोएडा में नवजात बच्ची को बेचने के मामले में अस्पताल सील, मालिक और 2 कर्मचारी गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में नवजात बच्ची को बेचने के मामले में अस्पताल सील, मालिक और 2 कर्मचारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक निजी अस्पताल के मालिक और दो कर्मचारियों पर पांच दिन की बच्ची की बिक्री में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया तथा मंगलवार को अस्पताल सील कर दिया गया।

Tue, 24 March 2026 10:58 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा, भाषा
share
नोएडा में नवजात बच्ची को बेचने के मामले में अस्पताल सील, मालिक और 2 कर्मचारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक निजी अस्पताल के मालिक और दो कर्मचारियों पर पांच दिन की बच्ची की बिक्री में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया तथा मंगलवार को अस्पताल सील कर दिया गया। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस की एक टीम ने अस्पताल के मालिक, एक सफाईकर्मी और ऑपरेशन थिएटर के एक तकनीशियन को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक नर्स और उसका पति फरार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने इन गिरफ्तारियों के बाद तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया।

लाइसेंस सील, अस्पताल रद्द

जिला स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल 'नवजीवन' का लाइसेंस रद्द कर दिया गया और अस्पताल को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को बिसरख थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(2) और 143(4) (मानव तस्करी) तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी को लेकर बाबा रामदेव ने दिया बयान, आप बोली- केजरीवाल का आकलन सही…
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल, कार से ट्रक तक नए रेट जारी; कब से लागू?

बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने नवजात बच्ची को गोद दिलाने के बहाने एक व्यक्ति से 2.6 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर मानव तस्करी रोधी इकाई और बिसरख थाने की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, “अभियान के दौरान, शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देशों के अनुसार, बच्ची को साई कृपा आश्रय गृह को सौंप दिया गया।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 25-31 मार्च तक इन सड़कों पर जाने से बचें, नो पार्किंग-डायवर्जन लागू
ये भी पढ़ें:150 रुपये और आलू के विवाद में हत्या! एमपी में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अस्पताल की मालकिन यशिका गर्ग (33), सफाईकर्मी गजेंद्र सिंह (35) और ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन रणजीत सिंह (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।