Baba Ramdev statement on PM Modi, AAP said, Kejriwal assessment is correct... 'आज कल प्रधानमंत्री जी भी मौन साधे बैठे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर आप- केजरीवाल का आकलन सही…, Ncr Hindi News - Hindustan
More

'आज कल प्रधानमंत्री जी भी मौन साधे बैठे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर आप- केजरीवाल का आकलन सही…

हमारे प्रधानमंत्री जी इतने ज्यादा मुखर व्यक्ति हैं कि किसी मुद्दे पर चुप नहीं बैठते हैं। लेकिन, आज कल वो भी मौन साधे बैठे हुए हैं… बाबा रामदेव के बयान को आधार बनाकर आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है।

Tue, 24 March 2026 10:20 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
'आज कल प्रधानमंत्री जी भी मौन साधे बैठे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर आप- केजरीवाल का आकलन सही…

"हमारे प्रधानमंत्री जी इतने ज्यादा मुखर व्यक्ति हैं कि किसी मुद्दे पर चुप नहीं बैठते हैं। लेकिन, आज कल वो भी मौन साधे बैठे हुए हैं..." एक न्यूज चैनल से बातचीत में बाबा रामदेव ने ये बयान दिया। इस बयान को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा कही गई बात से जोड़ते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा- "अरविंद केजरीवाल जी का प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को लेकर आंकलन बिल्कुल सही साबित हो रहा है।"

आज कल प्रधानमंत्री जी भी मौन साधे बैठे हैं

सबसे पहले जानिए बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री को किस मुद्दे पर चुप रहने की बात कही। बाबा रामदेव ने कहा था- "हमारे प्रधानमंत्री जी इतने ज्यादा मुखर व्यक्ति हैं कि किसी मुद्दे पर चुप नहीं बैठते हैं। लेकिन, आज कल वो भी मौन साधे बैठे हुए हैं। आज अमेरिका के बारे में कौन बोल पा रहा है।" जब उनसे पूछा गया- किस बात पर प्रधानमंत्री ने मौन साधा हुआ है? इस पर बाबा ने कहा- “ट्रंप कुछ भी बयान देते हैं, वो कहां प्रतिक्रिया देते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार के खिलाफ धरना देने पर BJP विधायक तलब, CM और प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल बुलाया

रामदेव के बयान पर आप, केजरीवाल का आकलन सही…

बाबा रामदेव के इसी बयान को आम आदमी पार्टी ने आधार बनाया है। आप ने अपने एक्स अकाउंट से रामदेव का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- “अरविंद केजरीवाल जी का प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को लेकर आंकलन बिल्कुल सही साबित हो रहा है। अब तो प्रधानमंत्री मोदी के क़रीबी माने जाने वाले बाबा रामदेव भी अमेरिका के सामने उनकी खामोशी पर सवाल उठा रहे हैं। आखिर प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका द्वारा भारत के स्वाभिमान पर लगातार किए जा रहे हमले के ख़िलाफ़ कब बोलेंगे?”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल, कार से ट्रक तक नए रेट जारी; कब से लागू?

पीएम मोदी जनता के बीच अनपॉपुलर हो चुके

अब जानिए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की लोकप्रियता को लेकर क्या कहा था। केजरीवाल ने महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत की नई किताब के विमोचन के दौरान दिल्ली में कहा- पीएम मोदी जनता के अंदर अनपॉपुलर हो चुके हैं। उन्होंने हजारों ट्रोल बैठा रखे हैं, लेकिन सोशल मीडिया का नेरेटिव कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

मोदी जी की पॉपुलेरिटी पाताल लोक में पहुंच चुकी

एक दौर था, जब मोदी जी के एक ट्वीट पर निगेटिव कमेंट आता था, तो उसे डिलीट, म्यूट करा देते थे। लेकिन, अब तो वो एक पोस्ट करते हैं और नीचे सारी गालियां ही मिलती हैं।केजरीवाल ने आगे कहा- एक समय था जब मोदी जी के खिलाफ कोई मीम बना देता था, तो उसे जेल हो जाती थी। अब तो इतने मीम बन रहे हैं कि किसे किसे जेल में डालोगे। आज पूरे सोशल मीडिया का इको सिस्टम ही बदल चुका है। वही आपको बताता है कि मोदी जी की पॉपुलेरिटी पाताल लोक में पहुंच चुकी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।