पिछले साल दिशा बदली, इस बार…; दिल्ली बजट 2026 पर क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता?
Delhi Budget 2026-27: सीएम ने कहा- हमारी सरकार का यह दूसरा बजट दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला, दिल्लीवासियों को सुविधाएं देने वाला, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाला और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाला बजट होगा।

Delhi Budget 2026-27: रेखा सरकार ने दिल्ली बजट 2026-27 पेश किया है। इसे विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली कहा गया है। सीएम ने कहा- हमारी सरकार का यह दूसरा बजट दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला, दिल्लीवासियों को सुविधाएं देने वाला, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाला और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाला बजट होगा। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल द्वारा इस बजट सत्र का बहिष्कार किया गया है।
विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली
सीएम रेखा ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा- विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली। एक ऐसा बजट जिसमें स्टूडेंट्स के लिए बेहतर सुविधाएं, शहरवासियों के लिए मजबूत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता में सुधार, बेहतर हवा और एक हरी-भरी दिल्ली का संकल्प शामिल है। इन सब सपनों को संजोकर मैं यह बजट लेकर आई हूं, जो दिल्ली की जनता वर्षों से देख रही है।
पिछले साल दिशा बदली, इस बार...
सीएम रेखा ने कहा- पिछले साल हमने दिल्ली की दिशा बदलने का काम किया। अब से ये दशा बेहतर हो, इसके लिए ये बजट काम करेगा। दिल्ली को हर दिन बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। वित्त विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद जिन्होंने इस बजट को तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई। दिल्ली सरकार राजधानी को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है।
विपक्ष ने बजट सत्र का किया बहिष्कार
वहीं इसके उलट दिल्ली का मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी इस बजट सत्र में शामिल नहीं हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य विधायकों ने सरकार के खिलाफ सड़क पर मोर्चा खोल रखा है। विपक्षी दल का आरोप है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसलिए प्रतिकात्मक विरोध जताते हुए आप नेताओं ने लोकतंत्र की अर्थी भी निकाली। आतिशी ने मांग की है कि उनके चारों निष्कासित विधायकों को सदन में वापस लिया जाए।




साइन इन