Opposition boycotts Delhi Budget session- VIDEO दिल्ली बजट सत्र में शामिल नहीं हुआ विपक्ष, निकाली अर्थी यात्रा; आतिशी ने दी चेतावनी- VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली बजट सत्र में शामिल नहीं हुआ विपक्ष, निकाली अर्थी यात्रा; आतिशी ने दी चेतावनी- VIDEO

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का बहिष्कार किया है। विपक्षी दल के विधायकों ने सड़क पर उतरकर “लोकतंत्र की अर्थी” निकाली और 'बीजेपी शर्म करो' और 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो' के नारे लगाए।

Mon, 23 March 2026 12:34 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली बजट सत्र में शामिल नहीं हुआ विपक्ष, निकाली अर्थी यात्रा; आतिशी ने दी चेतावनी- VIDEO

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का बहिष्कार किया है। विपक्षी दल के विधायकों ने सड़क पर उतरकर “लोकतंत्र की अर्थी” निकाली और 'बीजेपी शर्म करो' और 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो' के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सदन के बाहर धरना देते चेतावनी भरे लहजे में कहा- “हमारी भाजपा से विनती है कि वो हमारे निष्कासित साथियों को भी विधानसभा में एंट्री दें। वरना आम आदमी पार्टी का कोई भी विधायक सत्र में भागीदारी नहीं करेगा।”

विपक्षी दल के विधायकों ने निकाली अर्थी…

आम आदमी पार्टी द्वारा एक्स पर धरना प्रदर्शन और रैली की वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- BJP शर्म करो.. लोकतंत्र की हत्या बंद करो। वीडियो में आप विधायक कंधों पर नकली अर्थी उठाकर सड़क पर चलते दिखाई दिए। डमी अर्थी के ऊपर बड़ा सा लोकतंत्र लिखा था। विधायकों ने अपने हाथों में 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो' लिखीं तख्तियां भी पकड़ी हुई थीं। नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य विधायकों द्वारा लगातार नारेबाजी की जा रही थी- लोकतंत्र हम शर्मिंदा हैं, तानाशाही जिंदा है... बीजेपी वालों शर्म करो…

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा की नाराजगी और भाजपा में जाने के सवाल पर संजय सिंह ने क्या जवाब दिया?
ये भी पढ़ें:अन्ना आंदोलन को RSS ने फंड किया था? आरोपों पर AAP सांसद संजय सिंह ने दिया जवाब

आप का आरोप- भाजपा आवाज उठाने से रोक रही

मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने रेखा सरकार पर बरसते हुए कहा- भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। आज हम दिल्ली विधानसभा के बाहर खड़े हैं। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर होता है, जहां पक्ष-विपक्ष दोनों मिलकर जनता की आवाज उठाते हैं। लेकिन, भाजपा ने सोच लिया है कि विपक्ष को आवाज नहीं उठाने देंगे।

नेता प्रतिपक्ष की चेतावनी

आतिशी ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा- अगर विपक्ष की आवाज को दबाया जाएगा, जनता की आवाज उठाने पर महीने दो महीने तक विधायकों को विधानसभा से निष्कासित किया जाएगा, तो ये मानिए कि लोकतंत्र की हत्या हो गई है। हमारी भाजपा से विनती है कि वो हमारे निष्कासित साथियों को भी विधानसभा में एंट्री दें। वरना आम आदमी पार्टी का कोई भी विधायक सत्र में भागीदारी नहीं करेगा।

धरने पर बैठा विपक्षी दल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अन्ना आंदोलन को RSS ने फंड किया था? आरोपों पर AAP सांसद संजय सिंह ने दिया जवाब

आतिशी- विधायकों को विधानसभा जाने से रोका

आतिशी द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में विपक्षी दल के नेताओं की दिल्ली पुलिस के साथ बहसबाजी होती भी दिखाई दी। आतिशी ने ट्वीट में लिखा- “जब भाजपा की तानाशाही के ख़िलाफ़ हम आवाज़ उठाते हैं, तो वो एक कदम और आगे बढ़कर दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश करती है। जनता द्वारा चुने हुए विधायकों को विधानसभा तक जाने से रोका जा रहा है, सड़क पर बैरिकेड लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। ये सिर्फ विरोध को रोकना नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को कुचलने की साज़िश है।”

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।