instead of joining bjp, what did kejriwal say on sanjeev arora detention BJP में शामिल होने के बजाय जेल जाना चुना, उन्हें सलाम! संजीव अरोड़ा की हिरासत पर केजरीवाल ने की तारीफ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

BJP में शामिल होने के बजाय जेल जाना चुना, उन्हें सलाम! संजीव अरोड़ा की हिरासत पर केजरीवाल ने की तारीफ

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की GST धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में 7 दिन के लिए ED की हिरासत में भेज दिया गया है। इस हिरासत पर आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने रिएक्शन दिया है।  

Sun, 10 May 2026 06:51 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BJP में शामिल होने के बजाय जेल जाना चुना, उन्हें सलाम! संजीव अरोड़ा की हिरासत पर केजरीवाल ने की तारीफ

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की GST धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में 7 दिन के लिए ED की हिरासत में भेज दिया गया है। इस हिरासत पर आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने रिएक्शन देते हुए उनकी तारीफ की है। केजरीवाल ने कहा- "संजीव अरोड़ा ने बीजेपी में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया। उन्हें सलाम!" अरविंद केजरीवाल ने नाम लिए बगैर राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के आप छोड़ने पर निशाना साधा।

उन्होंने भाजपा में जाने के बजाय…

केजरीवाल ने एक्स पर किए ट्वीट में लिखा- "किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है। संजीव अरोड़ा ने बीजेपी में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया। उन्हें सलाम।" हालांकि अरविंद केजरीवाल ने आप छोड़कर गए सांसदों का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका निशाना इन्हीं 7 सांसदों पर था। क्योंकि आप नेताओं ने ये भी आरोप लगाए हैं कि छोड़े गए सांसद ईडी-सीबीआई की रेड और धमकियों से डरकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सच में नेहरू ने नोबेल पुरस्कार के लिए कबाव घाटी म्यांमार को दान कर दी थी?

वॉशिंग मशीन और भाजपा नेताओं पर छापा क्यों नहीं?

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रीट्वीट करते हुए पैराडॉक्स नामक अकाउंट ने लिखा- "संजीव अरोड़ा जी ने दिखा दिया कि वे 'वॉशिंग मशीन' के झांसे में आने वाले नहीं हैं।" अरमान नामक एक अन्य यूजर ने भी केजरीवाल के पक्ष में लिखा- "बीजेपी नेताओं पर ईडी की छापेमारी क्यों नहीं होती? वाशिंग मशीन का तर्क बिल्कुल सही है। केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जाता है।"

केजरीवाल का दोहरा चरित्र, जनता ने किया ट्रोल

अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर सवाल करते हुए कल्पना श्रीवास्तव नामक यूजर ने लिखा- "आपकी पार्टी के आधे से ज्यादा नेता या तो जेल में हैं या ED/CBI के नोटिस पर हैं सिसोदिया, संजय सिंह, और अब अरोड़ा। फिर भी आप "राजनीतिक साजिश" का राग अलापते रहते हैं। जब कोई AAP का नेता BJP में जाता है तो आप कहते हैं "ED का दबाव", और जब नहीं जाता तो कहते हैं "चरित्रवान"। ये दोहरा चरित्र नहीं तो और क्या है?" बाकी ज्यादातर ट्वीट केजरीवाल के विरोध में दिखे, जिनमें उन्हें कई जगह ट्रोल भी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रेकेट, 5 महिलाएं छुड़ाई गईं
ये भी पढ़ें:MP की शादी में आए बारातियों को घर से बुलाकर लगाए गए रेबीज के इंजेक्शन

संजीव अरोड़ा को 7 दिन की हिरासत क्यों हुई

अब बात करते हैं संजीव अरोड़ा की हिरासत में जाने की। दरअसल हरियाणा के गुरुग्राम की एक विशेष PMLA अदालत ने रविवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की GST धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में 7 दिन के लिए ED की हिरासत में भेज दिया है।

अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा था- अरोड़ा के खिलाफ आरोप 'बहुत गंभीर' हैं। संघीय एजेंसी को धन के स्रोत का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ करने की जरूरत है। सुनवाई के दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता अरोड़ा के वकील ने आरोप लगाया- “मंत्री के खिलाफ एक 'झूठा और निराधार' मामला 'गढ़ा' गया है। उनकी गिरफ्तारी से पहले जांच अधिकारी द्वारा 'कोई प्रथम दृष्टया सबूत' एकत्र नहीं किया गया है।”

भाषा के इनपुट भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्ची चीखी तो भाग गया हैवान, सफाई में कहा- मदद कर रहा था; पोल खुलने पर हुई जेल
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में चोर-पुलिस के बीच ठाएं-ठाएं… मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।