Two criminals arrested after encounter in Ghaziabad पुलिस को देखते ही चलाई गोली, ठाएं-ठाएं…; गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पुलिस को देखते ही चलाई गोली, ठाएं-ठाएं…; गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार

भागने के दौरान बाइक फिसल गई और एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी राहुल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के मोबाइल, हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है।

Sun, 10 May 2026 02:32 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, संजीव वर्मा, गाजियाबाद
share
पुलिस को देखते ही चलाई गोली, ठाएं-ठाएं…; गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस रंगनहर के पास चेकिंग और छापेमारी कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। भागने के दौरान बाइक फिसल गई और एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी राहुल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के मोबाइल, हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है।

पुलिस को देखते ही भगाई बाइक…

गाजियाबाद पुलिस ने बताया- 9 मई को गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में रंगनहर के पास छापामारी की जा रही थी। इसी समय बाइक पर सवार होकर 2 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों मौके से फरार होने के लिए मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार में चलाने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रेकेट, 5 महिलाएं छुड़ाई गईं

गाजियाबाद में चोर-पुलिस में ठाएं-ठाएं

तभी उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गिर पड़े। देखते ही देखते बाइक पर सवार पीछे वाले व्यक्ति ने पुलिस पर गोली चला दी। चोर की तरफ से गोली चलने पर पुलिस के जवानों ने खुदको बचाने के लिए जवाबी फायरिंग करी। इस गोलीबारी में फायरिंग करने वाले आरोपी बदमाश के पैरे में गोली लगी और वह वहीं पड़ा रहा।

2 बदमाश गिरफ्तार, NCR में दर्ज 16 मुकदमें

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच और पूछताछ में गोली चलाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया। गाड़ी चला रहे आरोपी बदमाश का नाम विनय है। पुलिस ने बताया- राहुल एक कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ पूरे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में करीब 16 मुकदमें दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी और छिनैती जैसी वारदातें शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP की शादी में आए बारातियों को घर से बुलाकर लगाए गए रेबीज के इंजेक्शन

बदमाशों के पास से क्या बरामद हुआ?

इन आरोपियों के पास से स्नैचिंग और चोरी किए गए 10 मोबाइल, 1 चोरी की मोटरसाइकिल, 1 तमंचा, 1 जिंदा और 1 मृत कारतूस और 1 चाकू बरामद हुई है। पुलिस ने बताया, घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि इनका कितना बड़ा नेटवर्क है? इनके साथ और कौन-कौन शामिल है...

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

कल दिल्ली एनसीआर के नोएडा में इसी तरह की गैंग को पकड़ा गया है। वो भी चोरी, स्नैचिंग और लूटमारी की घटना को अंजाम देते थे। फेस वन थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 17 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी, चोरी एवं स्नैचिंग के आठ मोबाइल फोन तथा तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं। बरामद वाहन दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नूंह में पुलिस-गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली; ASIघायल
ये भी पढ़ें:सौतेला बाप नाबालिग बेटी का 1 साल से कर रहा था रेप; प्रेग्नेंट होने पर खुलासा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।