MP wedding guests were called from their homes and given rabies injections. शादी में आए बारातियों को घर से बुलाकर लगाए गए रेबीज के इंजेक्शन, एमपी में ऐसा क्यों हुआ?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी में आए बारातियों को घर से बुलाकर लगाए गए रेबीज के इंजेक्शन, एमपी में ऐसा क्यों हुआ?

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की वजह है- शादी समारोह में शामिल लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगना। अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या बात हुई?

Thu, 7 May 2026 11:24 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, छिंदवाड़ा
share
शादी में आए बारातियों को घर से बुलाकर लगाए गए रेबीज के इंजेक्शन, एमपी में ऐसा क्यों हुआ?

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की वजह है- शादी समारोह में शामिल लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगना। अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या बात हुई? जी हां, इसके पीछे की वजह है- रेबीज लक्षण वाले गाय के दूध से बना छाछ पीना। इसकी जानकारी शादी के बाद लगी थी। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने शादी के बाद घर चले गए लोगों को बुलवाया और फिर उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए। अब तक 200-250 लोगों के इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं।

शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित भैंसादंड गांव में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बारात में परोसे गए दूध और मट्ठा को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। बताया गया कि जिस गाय के दूध से मट्ठा बनाया गया था, वह गंभीर रूप से बीमार है और उसमें रेबीज के लक्षण पाए गए है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अब हालत ये है कि बारात में शामिल होने आए बारातियों को घर से बुला-बुलाकर रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रेकेट, 5 महिलाएं छुड़ाई गईं
ये भी पढ़ें:नूंह में पुलिस-गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली; ASIघायल

जांच में सामने आया कि गाय को कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। मंगलवार को अचानक गाय की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद गांव में यह जानकारी फैल गई कि उसी दूध से बना मट्ठा कल शादी समारोह में परोसा गया था। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसादंड में तत्काल कैंप लगाया गया, जहां अब तक करीब 200 से 250 लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और बारात में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण और निगरानी की जा रही है। स्थानीय लोगो ने बताया कि शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। सभी को सूचना देकर बुलाया जा रहा है और इंजेक्शन लगवाए जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।