ghaziabad-3-sisters-suicide-big-revelations-korean-game-father-loan कोरियन गेम, पिता की 3 शादियां और कर्ज; गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड जांच के 12 बड़े खुलासे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कोरियन गेम, पिता की 3 शादियां और कर्ज; गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड जांच के 12 बड़े खुलासे

गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। जांच 12 बातें सामने आई हैं।

Sun, 22 Feb 2026 08:30 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, डॉ महकार, गाजियाबाद
share
कोरियन गेम, पिता की 3 शादियां और कर्ज; गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड जांच के 12 बड़े खुलासे

गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। जांच 12 बातें सामने आई हैं, जिनमें बच्चियों के पिता की 3 शादी, बच्चियों का गेम की लत का शिकार होना, उनके द्वारा एक साथ आत्महत्या करना, पिता पर कर्ज होने जैसी बातें शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इस रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। फॉरेंसिक रिपोर्ट में नए तथ्य सामने आए तो जांच दोबारा खोली जाएगी।

पुलिस ने बच्चियों की मौत को माना आत्महत्या

भारत सिटी सोसाइटी निवासी चेतन कुमार की तीन बेटी 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने चार फरवरी को तड़के नौवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। एक साथ तीन नाबालिग बहनों की मौत को लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे। हालांकि पुलिस ने अपनी जांच में तीनों बच्चियों की मौत को आत्महत्या ही माना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद की 3 बहनों की आत्महत्या: कोरिया के सेल्फ-हार्म ट्रेंड्स की चर्चा क्यों
ये भी पढ़ें:सौतेली मां ने 6 साल की बेटी का किया मर्डर, शरीर पर मिले कचोटने-पीटने के निशान

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने करीब 17 दिन तक जांच की और इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील को भेज दी है। डीसीपी इस रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहे हैं और जल्द ही इसे उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। अब जानिए इस जांच रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया है।

1- रिपोर्ट में लिखा है कि तीनों बच्चियां तीन साल से स्कूल नहीं जा रही थीं।

2- वे मोबाइल पर कोरियन कल्चर और कोरियन जैसे टास्क बेस्ड गेम खेलती थीं। मोबाइल की काफी हद तक आदी हो चुकी थीं।

3- पारिवारिक माहौल भी ठीक नहीं था।

4- इसी बीच पिता ने बच्चियों का मोबाइल छीन लिया, जिससे आहत होकर तीनों ने सुसाइड नोट लिखने के बाद कूदकर आत्महत्या कर ली।

5- रिपोर्ट में साफ जिक्र है कि पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तो जिस कमरे से बच्चियां कूदी थीं, उसका गेट अंदर से बंद था। उस कमरे में बच्चियों के अलावा कोई नहीं था।

6- हादसे के बाद से ही चेतन ने कोरियन गेम और कोरियन कल्चर को दोषी ठहराते हुए बच्चियों को इनका आदी बताया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रिपल सिस्टर सुसाइड: बिके हुए फोन खोजेगी पुलिस, क्या कोरियन गेम बना मौत की वजह?
ये भी पढ़ें:दिल्ली के मैदानगढ़ी में मां-बाप, बेटे की हत्या; ट्रिपल मर्डर से इलाके में हड़कंप

7- डायरी में मिले सुसाइड नोट में बच्चियों ने लिखा था- हमसे कोरियन गेम छुड़वाने की बात की थी, लेकिन ये हमसे न हो पाएगा।

8- यूट्यूब चैनल, कार्टून चैनल और पांच टास्क आधारित गेम के नाम लिखे थे, जिनमें पोपी प्ले टाइम, द बेबी इन येलो, ईविल नन, आइसक्रीम मैन व आइस गेम शामिल हैं। ये सभी टास्क आधारित हॉरर गेम हैं। इनमें कोरियन जैसे डरावने कैरेक्टर व एनीमे जैसे चेहरे होते हैं। सभी गेम 12 साल से कम आयु के बच्चों के लिए नहीं हैं।

9- बच्चियों की मौत के बाद ही पता चला था कि चेतन ने तीन शादी कर रखी हैं। दो शादी सगी बहनों से ही की थीं।

10- पुलिस जांच में चेतन के विरोधाभासी बयानों का भी जिक्र है। इसमें चेतन ने बताया था कि उसने संतान न होने पर साली हिना ने दूसरी शादी की थी, जबकि पहली पत्नी से निशिका के जन्म के बाद उसकी हिना से शादी हुई थी। हिना पहले से ही उसके साथ रहने लगी थी।

11- इसी तरह साल 2018 में उसके फ्लैट से गिरकर 16 वर्षीय साली आंचल की मौत को लेकर भी उसने गुमराह किया था।

12- चेतन पर करीब 20-25 लाख तक का लोन होने की बात जांच में लिखी गई है। पुलिस ने परिजनों के साथ रिश्तेदार व प्रत्यक्षदर्शियों समेत 14 लोगों के बयान जांच में शामिल किए हैं।

इस मामले में ट्रांस हिंडन डीसीपी, निमिष पाटील ने कहा है- प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसे जल्द उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। दोनों मोबाइल की फॉरेंसिक जांच और सुसाइड नोट की लिखावट की रिपोर्ट से नए तथ्य मिलते हैं तो दोबारा जांच खोली जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।