In Ghaziabad, the stepmother murdered her 6-year-old daughter गाजियाबाद में सौतेली मां ने 6 साल की बेटी का किया मर्डर, दफना रहे थे लाश, तभी पहुंच गई…, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में सौतेली मां ने 6 साल की बेटी का किया मर्डर, दफना रहे थे लाश, तभी पहुंच गई…

दिल्ली एनसीआर में वेव सिटी थानाक्षेत्र के डासना में सौतेली मां ने 6 साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

Mon, 12 Jan 2026 05:46 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान टीम, गाजियाबाद, डॉ महकार
share
गाजियाबाद में सौतेली मां ने 6 साल की बेटी का किया मर्डर, दफना रहे थे लाश, तभी पहुंच गई…

दिल्ली एनसीआर में वेव सिटी थानाक्षेत्र के डासना में सौतेली मां ने 6 साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद बच्ची के शव को अस्पताल ले जाया गया और फिर चुपचाप दफनाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने आरोपी महिला के साथ-साथ उसके पति को भी हिरासत में ले लिया है।

बच्चों को मारती-पीटती थी सौतेली मां

पुलिस के मुताबिक डासना के वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास रहने वाला अकरम फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पहली पत्नी तराना की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। तराना से उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें छह वर्षीय शिफा भी शामिल थी। करीब दो साल पहले अकरम ने निशा परवीन से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही निशा परवीन और अकरम बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1709 छात्रों को 25 करोड़, दिल्ली में गरीब बच्चों का हक रोका गया? AAP पर बरसी BJP
ये भी पढ़ें:12वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, स्कूल जाते समय किया किडनैप; ऐसे बची जान

बच्ची को बेरहमी से पीटा, मौत

रविवार शाम मामूली बात को लेकर निशा परवीन ने शिफा की बेरहमी से पिटाई की। बच्ची के शरीर पर कचोटने और मारपीट के गहरे निशान मिले हैं। हालत बिगड़ने पर आरोपी बच्ची को हापुड़ के पिलखुवा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दफना रहे थे लाश, तभी पहुंच गई…

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शव को घर लाकर दफनाने की कोशिश की जा रही थी। इसी बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पिता अकरम और सौतेली मां निशा परवीन को हिरासत में ले लिया है। एसीपी का कहना है कि बच्ची के ननिहाल पक्ष की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।