दिल्ली के मैदानगढ़ी में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप; एक ही घर में मिलीं मां-बाप, बेटे की लाशें
दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के खरक गांव से पुलिस ने एक ही घर से तीन लाशें बरामद की हैं।

दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के खरक गांव से पुलिस ने एक ही घर से तीन लाशें बरामद की हैं। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक शख्स की लाश फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ी है। वहीं एक महिला की हत्या मुंह बांधकर की गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छत पर मां और कमरे में बाप-बेटे की लाश मिली
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, घर में कुल 4 लोग रहते थे। हत्या मां, बाप और भाई की हुई है। मां का शव छत पर और बाकी दो शव कमरे में मिले हैं। एक साथ तीन-तीन लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने घर के पास वाली गली में लोगों का आना-जाना बंद कर दिया है। घर के अंदर छानबीन जारी है। तीन शवों में एक महिला जबकि दो शव पुरुष के बताए जा रहे हैं। क्राइम और एफएसएल की टीमों को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया जा रहा है।
दूसरे बेटे की मेंटल हेल्थ खराब
पिता प्रेम सिंह की उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है। मां का नाम रजनी है, उनकी उम्र करीब 40 साल है। बेटे का नाम रितिक है, जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई गई है। परिवार का चौथा सदस्य, सिद्धार्थ गायब है। सिद्धार्थ भी प्रेम सिंह का बेटा है। उसकी उम्र 22-23 वर्ष बताई जा रही है। आसपास के लोगों से पता चला है कि सिद्धार्थ की मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी। इसके चलते उसका इलाज चल रहा है।
दूसरे बेटे द्वारा हत्या की बात सामने आई
यह भी सामने आ रहा है कि सिद्धार्थ ने किसी को बताया था कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है। अब वह यहाँ नहीं रहेगा। आरोपी युवक मानसिक विकृत व नशे का आदी है। नशे को लेकर आए दिन घर में झगड़ा करता रहता था। आरोपी ने धारदार हथियार से गले पर वार करके हत्या की। पड़ोसियों को बुधवार को घर से बदबू आई तो वारदात का पता चला और पुलिस को सूचित किया गया।




साइन इन