Delhi Police nabs 8 criminals with gold worth Rs 1.3 crore, bulletproof SUV and pistol 1.3 करोड़ का सोना, बुलेटप्रूफ SUV, पिस्टल के साथ दिल्ली पुलिस ने 8 बदमाश दबोचे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

1.3 करोड़ का सोना, बुलेटप्रूफ SUV, पिस्टल के साथ दिल्ली पुलिस ने 8 बदमाश दबोचे

पुलिस ने बुलेटप्रूफ SUV, पिस्टल, 916 ग्राम सोना, 940 ग्राम चांदी और 19.78 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने शनिवार को बताया कि अलीपुर पुलिस ने गुरुवार को ताजपुर कलां गांव में बदमाशों के आने की सूचना मिली थी।

Sat, 21 March 2026 05:35 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली, हेमंत कुमार
share
1.3 करोड़ का सोना, बुलेटप्रूफ SUV, पिस्टल के साथ दिल्ली पुलिस ने 8 बदमाश दबोचे

आउटर नार्थ पुलिस ने संगठित अपराध में शामिल बदमाशों और हथियार तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 8 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुलेटप्रूफ SUV, पिस्टल, 916 ग्राम सोना, 940 ग्राम चांदी और 19.78 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने शनिवार को बताया कि अलीपुर पुलिस ने गुरुवार को ताजपुर कलां गांव में बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। आपको बताते चलें कि 916 ग्राम सोने की कुल कीमत लगभग 1,32,82,000 रुपये है।

जानिए कितना और क्या माल बरामद हुआ?

एसएचओ शैलेंद्र शर्मा की देखरेख में एसआई अंकुश दलाल की टीम ने संदिग्ध एसयूवी को दबोचा जिसमें अमित नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। वाहन से अवैध हथियार और पांच कारतूस बरामद हुए। अमित की निशानदेही पर गांव में ही इलाके के घोषित बदमाश प्रदीप के घर पर छापा मारा।

दिल्ली पुलिस ने 8 को दबोचा

पुलिस ने प्रदीप, उसके साले साहिल और दोस्त विकास को गिरफ्तार कर लिया। यहां से पुलिस ने बुलेटप्रूफ स्कार्पियो, 27 मोबाइल फोन, दो पिस्टल एवं एक रिवाल्वर, 22 कारतूस, 916 ग्राम सोना, 940 ग्राम चांदी और 19.78 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। प्रदीप कुख्यात बदमाश टिल्लू गिरोह से जुड़ा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल का जश्न! राजधानी रांची में निकला सरहुल का जुलूस, देखिए तस्वीरें
ये भी पढ़ें:ईवी आग में ‘डिजिटल लॉक’ बना मौत का जाल? बिजली जाते ही दरवाजे हुए सील, 8 की मौत

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हथियार तस्कर

डीसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में एएटीएस की टीम ने 14 मार्च को बवाना सेक्टर 5 से चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच पिस्टल, एक रिवाल्वर और 15 कारतूस बरामद हुए हैं। यह गिरोह गैंगस्टर को हथियारो की आपूर्ति करता था।

जब्त कारpolice
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल बजट 2026: फ्री बिजली, 1500 रुपये महीना पेंशन; किन परिवारों को होगा फायदा?
ये भी पढ़ें:डेयरी किसानों की बल्ले-बल्ले! A2 दूध 100 रुपये, जानें गाय-भैंस का नया रेट
ये भी पढ़ें:नए साल का जश्न! राजधानी रांची में निकला सरहुल का जुलूस, देखिए तस्वीरें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।