Did digital lock become the cause of death in the Indore EV short circuit fire? Indore Fire: ईवी आग में ‘डिजिटल लॉक’ बना मौत का जाल? बिजली जाते ही घर के दरवाजे सील, 8 की मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Indore Fire: ईवी आग में ‘डिजिटल लॉक’ बना मौत का जाल? बिजली जाते ही घर के दरवाजे सील, 8 की मौत

Indore Fire: परिवार के सदस्य अपनी जान बचाकर नहीं भाग सके, इसके पीछे की एक वजह घर में लगे डिजिटल लॉक (इलेक्ट्रॉनिक ताले) भी बताए जा रहे हैं। 

Wed, 18 March 2026 11:20 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
Indore Fire: ईवी आग में ‘डिजिटल लॉक’ बना मौत का जाल? बिजली जाते ही घर के दरवाजे सील, 8 की मौत

Indore Fire: इंदौर में ईवी चार्जिंग में आग लगने से परिवार के 8 लोगों की मौत में नई जानकारी सामने आई है। परिवार के सदस्य अपनी जान बचाकर नहीं भाग सके, इसके पीछे की एक वजह घर में लगे डिजिटल लॉक (इलेक्ट्रॉनिक ताले) भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद घर की बिजली कट गई, जिसके बाद घर अंदर से लॉक हो गया और लोग भागने में नाकामयाब रहे।

ईवी की आग से इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे बंद होने तक

जानकारी के मुताबिक, ईवी चार्जिंग में हुए शॉर्ट सर्किट से पहले कार में आग लगी। इसके बाद धीरे-धीरे कार की आग घर तक पहुंची, जहां कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। एक एक कर कई सिलेंडर आग की चपेट में आने से धमाके के साथ जल उठे। ऐसे में बिजली कट गई, जिससे घर के दरवाजों पर लगे इलेक्ट्रॉनिक तालों ने काम कर करना बंद कर दिया। इसके चलते परिवार अपनी जान बचाने में कामयाब नहीं हो सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार को चार्जिंग में लगा सोया था इंदौर का परिवार, EV में आग लगने से जिंदा जल गए 8

क्या बोले पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा- “घर में इलेक्ट्रॉनिक गेट लगे थे। एक बार आग लगने के बाद बिजली कट होने से वो दरवाजे लॉक पोजीशन में चले जाते हैं।” डिजिटल लॉक के संदर्भ में इंदौर डीएम शिवम वर्मा ने बताया- "डिजिटल लॉक की वजह से टीम को अंदर घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।" पुलिस ने बताया कि हालांकि हमने बाद में कुछ चाइना गेट तोड़ लिए थे। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि डिजिटल गेट लॉक होने के चलते भी ये लोग बाहर भागने में नाकामयाब रहे होंगे।

पहले भी फेल हुए डिजिटल लॉक

घर में आग लगने और दरवाजों पर लगे डिजिटल तालों के बंद हो जाने की घटना पहले भी सामने आ चुकी है। 23 अक्टूबर 2025 को कारोबारी और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर भी आग का ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला था, जब मंदिर की अखंड ज्योति से भड़की आग ने पूरे पेंटहाउस को अपनी चपेट में ले लिया था। उस हादसे में भी डिजिटल लॉक फेल हो गए थे और परिवार को बचाने के प्रयास में प्रवेश अग्रवाल की जान चली गई थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट भी शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।