alert messages threatening to disconnect water connection, asking for immediate payment दिल्ली में पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देकर तुरंत पेमेंट करने के मैसेज से रहें अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देकर तुरंत पेमेंट करने के मैसेज से रहें अलर्ट

जल बोर्ड को इस तरह के मामले संज्ञान में आने के बाद उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की है। जल बोर्ड ने कहा है कि उपभोक्ता ऐसे किसी मैसेज व फोन कॉल के झांसे में न आए और सतर्क रहें।

Thu, 9 April 2026 10:29 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देकर तुरंत पेमेंट करने के मैसेज से रहें अलर्ट

इन दिनों राजधानी दिल्ली समेत देशभर में साइबर धोखाधड़ी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में पानी का कनेक्शन काटने की धमकी भरा मैसेज व फोन कॉल करके उपभोक्ताओं से बिल भुगतान करने का दबाव बनाकर पैसे वसूल किए जा रहे हैं। जल बोर्ड को इस तरह के मामले संज्ञान में आने के बाद उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की है। जल बोर्ड ने कहा है कि उपभोक्ता ऐसे किसी मैसेज व फोन कॉल के झांसे में न आए और सतर्क रहें।

जल बोर्ड ने कहा है कि उसके संज्ञान में यह बात आई है कि उपभोक्ताओं से मोबाइल कॉल, मैसेज व वाट्सएप के जरिये ऐसे ठग संपर्क कर रहे हैं जो खुद को जल बोर्ड का कर्मचारी बताते हैं और तुरंत भुगतान नहीं करने पर पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। इस तरह के फोन कॉल व मैसेज जल बोर्ड द्वारा अधिकृत नहीं होते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध बहाने का VIDEO वायरल, छिड़ी गई बड़ी बहस
ये भी पढ़ें:एमिटी छात्र मौत केस: दोस्तों को टिफिन भेजती थी मां, अब उन्हीं पर हत्या का आरोप

जल बोर्ड ने पानी का बिल वसूल करने के लिए किसी तीसरे पार्टी को अधिकृत नहीं किया। इसलिए इस तरह के संदेहास्पद फोन कॉल व मैसेज के आधार पर बिल भुगतान न करें। इस तरह के फोन कॉल व मैसेज की साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके शिकायत करें। इसके अलावा उपभोक्ता जल बोर्ड के केंद्रीय कंट्रोल रूम में 1916 पर कॉल करके व नजदीकी जेडआरओ कार्यालय जाकर फोन कॉल व मैसेज की सत्यापन कर सकते हैं।

पानी की सप्लाई से जुड़ी एक अन्य खबर की बात करें तो आपको इसको भी ध्यान से पढ़ना चाहिए। हो सकता है कि आपका संबंध भी इन इलाकों से हो। दिल्ली के कई इलाकों में 10 और 11 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके पीछे की वजह है, पंपिंग स्टेशन और जमीन के नीचे बने टैंकों की साफ-सफाई, जो कि साल में एक बार होती है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने चेतावनी जारी करते हुए कई इलाकों के लोगों को सलाह दी है कि पहले से ही पानी को स्टोर कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो में जुड़ेंगी 15 नई ट्रेनें, फेज-4 के लिए खरीदे जा चुके 470 कोच
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इन इलाकों में 10-11 अप्रैल को नहीं आएगा पानी, कर लें स्टोर

दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट में लिखा- "UGR यानी जमीन के नीचे बने पानी के टैंक और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के सालाना साफ-सफाई प्रोग्राम के तहत 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। ऐसे में यहां रहने वालों को सलाह दी जाती है कि पहले से ही अतिरिक्त पानी का स्टोर कर लें।"

इन इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी प्रभावित। 10 अप्रैल को मंगोलपुर कलां गांव, मुबारकपुर गांव और कराला गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं 11 अप्रैल को मुबारकपुर में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।