narmada milk viral video 11000 litre abhishek madhya pradesh controversy नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध बहाने का VIDEO वायरल, आस्था बनाम पर्यावरण और कुपोषण पर छिड़ी बड़ी बहस, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध बहाने का VIDEO वायरल, आस्था बनाम पर्यावरण और कुपोषण पर छिड़ी बड़ी बहस

मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में हजारों लीटर दूध बहाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद आस्था, पर्यावरण और जनहित को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। वीडियो में बड़ी मात्रा में दूध नदी में प्रवाहित किया जाता दिख रहा है, जिसे श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बता रहे हैं।

Thu, 9 April 2026 08:10 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, सिहोर
share
नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध बहाने का VIDEO वायरल, आस्था बनाम पर्यावरण और कुपोषण पर छिड़ी बड़ी बहस

मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में हजारों लीटर दूध बहाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद आस्था, पर्यावरण और जनहित को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। वीडियो में बड़ी मात्रा में दूध नदी में प्रवाहित किया जाता दिख रहा है, जिसे श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बता रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो सीहोर जिले के सतदेव गांव स्थित श्री दादाजी दरबार पातालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम से जुड़ा है। चैत्र नवरात्र के दौरान 18 मार्च से 7 अप्रैल तक चले इस 21 दिवसीय आयोजन में महायज्ञ, शिव महापुराण कथा और दुर्गा पाठ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमिटी छात्र मौत केस: दोस्तों को टिफिन भेजती थी मां, अब उन्हीं पर हत्या का आरोप

नर्मदा में बहाया 11 हजार लीटर दूध

वायरल वीडियो खास तौर पर उस अनुष्ठान का है, जिसमें करीब 11 हजार लीटर दूध नर्मदा नदी में अर्पित किया गया था। आयोजकों का कहना है कि यह ‘अभिषेक’ की परंपरा का हिस्सा है और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। एक श्रद्धालु के मुताबिक, आयोजन के दौरान प्रतिदिन 151 लीटर दूध से अभिषेक किया जाता था, जबकि एक दिन 1100 लीटर और विशेष अवसर पर 11 हजार लीटर दूध का उपयोग किया गया।

दूध से भरा टैंकर

बच्चे कुपोषण से जूझ रहे, दूध बहाना कहां तक सही

हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जिस राज्य में लाखों बच्चे कुपोषण से जूझ रहे हैं, वहां इतनी बड़ी मात्रा में दूध को नदी में बहाना कितना उचित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश में 10 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित हैं, जिनमें बड़ी संख्या गंभीर श्रेणी में आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो में जुड़ेंगी 15 नई ट्रेनें, फेज-4 के लिए खरीदे जा चुके 470 कोच

नदी में दूध डालने से जलीय जीवों को होगी समस्या

पर्यावरण विशेषज्ञों ने भी इस पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि नदी में दूध डालने से बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) बढ़ती है, जिससे पानी में घुली ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है और जलीय जीवों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। सड़ता हुआ दूध बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे नदी का इकोसिस्टम प्रभावित होता है।

वहीं, आयोजकों का कहना है कि पूरा आयोजन निजी फंड से किया गया था और धार्मिक आस्थाओं पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। उनका दावा है कि यह स्थल प्राचीन तपोभूमि है और यहां किए गए अनुष्ठान जनकल्याण की भावना से जुड़े हैं। फिलहाल, यह मामला आस्था और जिम्मेदारी के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।