15 new trains added Delhi Metro; 470 coaches procured Phase 4 दिल्ली मेट्रो में जुड़ेंगी 15 नई ट्रेनें, किस लाइन पर दौड़ेंगी? फेज-4 के लिए खरीदे जा चुके 470 कोच, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मेट्रो में जुड़ेंगी 15 नई ट्रेनें, किस लाइन पर दौड़ेंगी? फेज-4 के लिए खरीदे जा चुके 470 कोच

Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) फेज चार के लिए 90 नए मेट्रो कोच खरीदेगा। जिससे छह कोच की 15 नई मेट्रो ट्रेनें तैयार हो सकेंगी। डीएमआरसी ने इन नई ट्रेनों के खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Thu, 9 April 2026 05:19 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रणविजय सिंह, नई दिल्ली
share
दिल्ली मेट्रो में जुड़ेंगी 15 नई ट्रेनें, किस लाइन पर दौड़ेंगी? फेज-4 के लिए खरीदे जा चुके 470 कोच

Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) फेज चार इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के लिए 90 नए मेट्रो कोच खरीदेगा। जिससे छह कोच की 15 नई मेट्रो ट्रेनें तैयार हो सकेंगी। डीएमआरसी ने इन नई ट्रेनों के खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर मजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है। इसके बनकर तैयार होने पर इन नई स्वचालित मेट्रो ट्रेनें का परिचालन होगा। खास बात यह है कि डीएमआरसी फेज चार की परियोजनाओं के लिए अब तक कुल 470 नए मेट्रो कोच खरीदने की पहल हो चुकी है। इससे मेट्रो नेटवर्क में ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।

किस लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें

सबसे पहले फेज चार के तीन प्रमुखता वाले कॉरिडोर के लिए डीएमआरसी 52 मेट्रो ट्रेनें (312 कोच) खरीदने की पहल हुई थी। ये ट्रेनें गोल्डन लाइन (तुगलकाबाद-एरोसिटी), पिंक लाइन एक्सटेंशन मौजपुरी-मजलिस पार्क और मजेंटा लाइन एक्सटेंशन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर के लिए खरीदी जा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इन इलाकों में 10-11 अप्रैल को नहीं आएगा पानी, कर लें स्टोर

इसमें से 24 ट्रेनें जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर पर चलेंगी। यह कॉरिडोर भी मजेंटा लाइन का ही एक्सटेंशन है। 18 ट्रेनें दिल्ली पहुंच भी चुकी हैं। हाल ही में डीएमआरसी ने फेज चार के रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर के लिए मेट्रो ट्रेनों के 68 नए कोच खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी।

पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से आएंगे नए कोच

इसी क्रम में अब इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के लिए अब स्टैंडर्ड गेज के 90 कोच खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है और यह वर्ष 2029 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसलिए इस कॉरिडोर के लिए खरीदी जा रही मेट्रो ट्रेनें अगले पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो नेटवर्क में शामिल होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में चोर-पुलिस में हुई ठाएं-ठाएं; मुठभेड़ के बाद 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 घायल

फेज पांच ए में स्वीकृत आरके आश्रम-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर भी मजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है। इस वजह से फेज चार व फेज पांच एक की परियोजनाएं पूरी होने पर मजेंटा लाइन की लंबाई 89 किलोमीटर हो जाएगी। ऐसे में आगे चलकर मजेंटा लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।