delhi water supply alert 10 11 april areas affected djb flushing Water Alert: दिल्ली के इन इलाकों में 10-11 अप्रैल को नहीं आएगा पानी, कर लें स्टोर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

Water Alert: दिल्ली के इन इलाकों में 10-11 अप्रैल को नहीं आएगा पानी, कर लें स्टोर

Delhi water supply alert: दिल्ली के कई इलाकों में 10 और 11 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके पीछे की वजह है, पंपिंग स्टेशन और जमीन के नीचे बने टैंकों की साफ-सफाई, जो कि साल में एक बार होती है।

Thu, 9 April 2026 04:48 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Water Alert: दिल्ली के इन इलाकों में 10-11 अप्रैल को नहीं आएगा पानी, कर लें स्टोर

Delhi water supply alert: दिल्ली के कई इलाकों में 10 और 11 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके पीछे की वजह है, पंपिंग स्टेशन और जमीन के नीचे बने टैंकों की साफ-सफाई, जो कि साल में एक बार होती है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने चेतावनी जारी करते हुए कई इलाकों के लोगों को सलाह दी है कि पहले से ही पानी को स्टोर कर लें।

10 और 11 अप्रैल को पानी सप्लाई रहेगी बाधित

दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट में लिखा- “UGR यानी जमीन के नीचे बने पानी के टैंक और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के सालाना साफ-सफाई प्रोग्राम के तहत 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। ऐसे में यहां रहने वालों को सलाह दी जाती है कि पहले से ही अतिरिक्त पानी का स्टोर कर लें।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में चोर-पुलिस में हुई ठाएं-ठाएं; मुठभेड़ के बाद 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 घायल

इन इलाकों में आएगी समस्या

इन इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी प्रभावित। 10 अप्रैल को मंगोलपुर कलां गांव, मुबारकपुर गांव और कराला गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं 11 अप्रैल को मुबारकपुर में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

की जाएगी साफ-सफाई

अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रक्रिया हर साल नियमित रूप से की जाती है, ताकि पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखा जा सके और सप्लाई सिस्टम सुचारु रूप से चलता रहे। इस दौरान पानी के टैंकों और पंपिंग सिस्टम की सफाई की जाती है, जिससे पाइपलाइन में जमा गंदगी और अशुद्धियां हटाई जा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
ये भी पढ़ें:NCR में खतरे की घंटी! 10 में 8 लोग मोटापे के शिकार, अन्य बीमारियों का क्या हाल?

अस्थाई रूप से बाधित रहेगी

हालांकि, इस जरूरी रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी या पानी का दबाव कम हो सकता है। विभाग ने प्रभावित इलाकों की विस्तृत सूची जारी नहीं की है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने और पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।