दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी वीकेंड स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन, इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी
यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से 23 जनवरी और 25 जनवरी को चलाई जाएगी। वही वापसी में वाराणसी से यह ट्रेन 24 जनवरी और 26 जनवरी को चलेगी। इस सुपरफास्ट ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्टेशन के बीच वीकेंड स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के चलने से रेल यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। ये ट्रेन कुल चार फेरे लगाएगी। गाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए रेलवे की तरफ से बताया गया कि दिल्ली स्टेशन-वाराणसी-दिल्ली स्टेशन के बीच ट्रेन नंबर 04024/04023 का संचालन किया जाएगा, जो कि आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन होगी।
यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से 23 जनवरी (शुक्रवार) और 25 जनवरी (रविवार) को चलाई जाएगी। वही वापसी में वाराणसी से यह ट्रेन 24 जनवरी (शनिवार) और 26 जनवरी (सोमवार) को चलेगी। इस सुपरफास्ट ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
दिल्ली से शाम साढ़े सात बजे चलेगी
गाड़ी नंबर 04024 दिल्ली जंक्शन से वाराणसी के लिए शाम में 19.25 पर रवाना होगी और गाजियाबाद स्टेशन पर 20.10 मिनट पर आएगी। इसके बाद यह गाड़ी मुरादाबाद (22.30 बजे), लखनऊ (03.30 बजे), रायबरेली (4.55 बजे), मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ (6.35 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 9.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वाराणसी से शाम साढ़े छह बजे रवाना होगी
जबकि गाड़ी नंबर 04023 वाराणसी से दिल्ली स्टेशन के लिए शाम में 18.35 पर चलेगी, इसके बाद मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ (20.20 बजे), रायबरेली (21.58 बजे), लखनऊ (00.10 बजे), मुरादाबाद (5.17 बजे), गाजियाबाद (8.00 बजे)होते हुए सुबह 8.50 पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली पूर्वांचल रूट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी।
दोनों दिशाओं में स्टॉपेज- दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और वाराणसी




साइन इन