दिल्ली के 38 इलाकों में कुछ दिन कम दबाव से आएगा पानी,DJB ने वजह बता जारी की प्रभावित क्षेत्रों की सूची
दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि दोनों ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के 38 से ज्यादा इलाकों में पानी की आपूर्ति होती है, जिसके चलते वहां रहने वाले लोगों को इस दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही जल बोर्ड ने सप्लाई की वजह से लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर खेद भी जताया है।

दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार शाम को एक अलर्ट जारी करते हुए शहर के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिन पानी की आपूर्ति में आने वाली परेशानी के बारे में बताया है। जल बोर्ड का कहना है कि वजीराबाद तालाब में यमुना से बहुत ज्यादा प्रदूषित पानी आने की वजह से वजीराबाद WTP और चंद्रावल WTP (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) में पानी के उत्पादन पर काफी असर पड़ा है। इस दौरान गंदे पानी और गाद की वजह से दोनों जगह KE प्रोडक्शन लगभग 25 से 50 प्रतिशत तक कम हो गया है। जिसके चलते शहर के जिन-जिन इलाकों में इन दोनों प्लांट से पानी की सप्लाई होती है, वहां पर अगले कुछ दिनों तक कम दबाव से पानी की आपूर्ति की जाएगी। डीजेबी ने बताया कि स्थिति सुधरने तक इन इलाकों में कम प्रेशर से वाटर सप्लाई होगा।
जल बोर्ड के अनुसार दोनों ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के 38 से ज्यादा इलाकों में पानी की आपूर्ति होती है, जिससे कि वहां रहने वाले लोगों को इस दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही जल बोर्ड ने कम पानी सप्लाई की वजह से लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर खेद भी जताया है, और जनता को यह सलाह भी दी कि वो समझदारी के साथ पानी का इस्तेमाल करे। DJB ने कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए, और बताया कि अगर लोग चाहें तो इन नंबरों पर फोन करते हुए पानी के टैंकर भी मंगवा सकते हैं।
वजीराबाद WTP के वो इलाके जहां पानी की सप्लाई होगी प्रभावित
- मजनूं का टीला
- ISBT
3. जीपीओ
4. NDMC क्षेत्र
5. ITO
6. हंस भवन
7. LNJP अस्पताल
8. डिफेंस कॉलोनी
9. CGO कॉम्प्लेक्स
10. राजघाट
11. WHO
12. IP इमरजेंसी
13. रामलीला मैदान
14. दिल्ली गेट
15. सुभाष पार्क
16. गुलाबी बाग
17. तिमारपुर
18. SFS फ्लेट्स
19. पंजाबी बाग
20. आजादपुर
21. शालीमार बाग
22. वजीरपुर
23. लॉरेंस रोड
24. मॉडल टाउन
25. जहांगीरपुरी
26. मूलचंद
27. साउथ एक्सटेंशन
28. ग्रेटर कैलाश
29. बुरारी और आसपास के इलाके
30. छावनी क्षेत्र और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्से समेत वे अन्य इलाके जो वजीराबाद WTP के कमांड क्षेत्र में आते हैं।
चंद्रावल WTP के प्रभावित होने वाले इलाके
- NDMC
2. करोल बाग
3. झंडेवालान
4. हिंदू राव
5. सिविल लाइन्स
6. पटेल नगर
7. राजेन्द्र नगर
8. शादीपुर अन्य क्षेत्र

पानी के टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर
सेंट्रल कंट्रोल रूम- 1916




साइन इन