दिल्ली के 50 से ज्यादा इलाकों में 4 फरवरी तक रहेगा जल संकट, बुरी तरह प्रभावित होगी पानी की आपूर्ति
जल बोर्ड ने बताया कि वजीराबाद के अलावा हैदरपुर फेज-I, फेज-II, बवाना, नांगलोई, द्वारका व चंद्रावल WTP से भी पानी आपूर्ति प्रभावित हुई है, ऐसे में आधे से ज्यादा शहर में 4 फरवरी तक पानी आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रहेगी।

दिल्ली शहर के 50 से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले 13 दिनों तक यानी 4 फरवरी तक पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली जल बोर्ड ने गुरुवार को इस बारे में एक चेतावनी जारी करते हुए वाटर अलर्ट जारी किया। बोर्ड ने बताया कि हरियाणा से कम पानी आने, यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने तथा DSB नहर से कोई कच्चा पानी न मिलने के कारण DJB के छह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (जल शोधन संयंत्रों) में पानी के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है और जल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। बोर्ड ने बताया कि इस दौरान वजीराबाद WTP मंगलवार सुबह 9 बजे से बंद है। जिसके चलते दिल्ली में लगभग 45 प्रतिशत पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है और आधा शहर पेयजल की कमी से जूझ रहा है।
जल बोर्ड ने बताया कि वजीराबाद के अलावा हैदरपुर फेज-I, फेज-II, बवाना, नांगलोई, द्वारका व चंद्रावल WTP से भी पानी आपूर्ति प्रभावित हुई है, ऐसे में आधे से ज्यादा शहर में 4 फरवरी तक पानी आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रहेगी और कम प्रेशर के साथ कम पानी सप्लाई होगा। जिसको देखते हुए बोर्ड ने प्रभावित इलाकों की सूची जारी की है, जो कि 50 से ज्यादा है और इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी है कि वो इस दौरान पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर और कंजूसी के साथ करें। साथ ही लोगों को की परेशानी को कम करने और उनकी मदद करने के लिए जल बोर्ड ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं, जहां पर फोन करके वे पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं।
हैदरपुर WTP- 1 के कमांड क्षेत्र की वो कॉलोनियां जहां जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित:
(1) पीतमपुरा, (2) शालीमार बाग, (3) लॉरेंस रोड, (4) सरस्वती विहार, (5) सैनिक विहार, (6) मंगोलपुरी, (7) पीरागढ़ी, (8) बुध विहार, (9) सुल्तानपुरी, (10) अवंतिका, (11) राजा गार्डन, (12) राजौरी गार्डन, (13) सुभाष नगर, (14) हरि नगर, (15) वेस्ट ज़ोन, (16) कीर्ति नगर बीपीएस कमांड क्षेत्र, (17) मायापुरी का कुछ हिस्सा, (18) इंद्रलोक, (19) टोडापुर, (20) रोहिणी सेक्टर 29, (21) सेक्टर 23 का MES इलाका, (22) किराड़ी शामिल है।
हैदरपुर WTP-2 दो के कमांड क्षेत्र के वो इलाके जहां पानी की सप्लाई होगी प्रभावित:
(1) रोहिणी (अवंतिका) सेक्टर-7, (2) सेक्टर 11, (3) सेक्टर 17, (4) सेक्टर 18, (5) सेक्टर 19, (6) प्रशांत विहार, (7) मधु विहार, (8) मंगोलपुरी, (9) पश्चिम विहार, (10) मायापुरी, (11) जनकपुरी, (12) तिलक नगर, (13) दिल्ली कैंट, (14) पालम भूमिगत जलाशय कमांड क्षेत्र, (15) डीयर पार्क भूमिगत जलाशय कमांड क्षेत्र, (16) महिपालपुर, (17) सागरपुर, (18) बसंत विहार, (19) सदर बाजार इत्यादि।
बवाना WTP के कमांड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रभावित इलाके:
(1) सुल्तानपुर डबास, (2) कुतुबगढ़, (3) कराला, (4) बवाना क्षेत्र, (5) बवाना BPS का कमांड क्षेत्र।
द्वारका WTP के कमांड एरिया में आने वाले प्रभावित क्षेत्र:
(1) द्वारका के सभी सेक्टर और इसके आसपास की कॉलोनियां, (2) IGI एयरपोर्ट आदि।
वजीराबाद व चंद्रावल WTP के कमांड क्षेत्र में आने वाले प्रभावित इलाके:
(1) मजनू का टीला, (2) ISBT, (3) GPO, (4) NDMC के इलाके, (5) ITO, (6) लोकनायक अस्पताल, (7) डिफेंस कॉलोनी, (8) CGO कॉम्प्लेक्स, (9) राजघाट, (10) WHO, (11) IP इमरजेंसी, (12) रामलीला मैदान, (13) दिल्ली गेट, (14) सुभाष पार्क, (15) गुलाबी बाग, (16) आजादपुर, (17) शालीमार बाग, (18) वजीरपुर, (19) लारेंस रोड, (20) मॉडल डाउन, (21) जहांगीरपुरी, (22) मूलचंद, (23) साउथ एंक्सटेंशन, (24) ग्रेटर कैलाश, (25) दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों, (26) दिल्ली कैंट, (27) बुराड़ी और इसके आसपास के इलाके।

टैंकर के लिए इस नंबर पर करें संपर्क
जल बोर्ड ने लोगों से पानी का समझदारी से पानी का इस्तेमाल करने की अपील की है। पानी के टैंकर मंगवाने के लिए लोग जल बोर्ड के कंट्रोल रूप में 1916/23527679/23634469 पर भी संपर्क कर सकते हैं।




साइन इन