ghaziabad loni meat shop inspection attack food inspector driver assault bjp mla warning गाय काटने की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम पर हमला, भाजपा MLA बोले- इन जिहादियों को कुचलकर रख देंगे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाय काटने की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम पर हमला, भाजपा MLA बोले- इन जिहादियों को कुचलकर रख देंगे

Ghaziabad Loni news: महिला फूड इंस्पेक्टर मीरा सिंह का आरोप है- यहां अवैध मांस की दुकानें चल रही थीं, इनकी जांच करने आए तो भीड़ ने मेरे ड्राइवर के साथ मारपीट की। इस पर लोनी विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा- अगर ये हमारी बहन-बेटियों और अधिकारियों पर हमला करेंगे, तो कुचलकर रख देंगे।

Mon, 20 April 2026 04:37 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाय काटने की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम पर हमला, भाजपा MLA बोले- इन जिहादियों को कुचलकर रख देंगे

Ghaziabad Loni news: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मीट की दुकान पर जांच करने पहुंचीं महिला फूड इंस्पेक्टर के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला फूड इंस्पेक्टर मीरा सिंह का आरोप है- यहां अवैध मांस की दुकानें चल रही थीं। हमें गौकशी की शिकायत मिली थी। हम इनकी जांच करने आए तो भीड़ ने मेरे ड्राइवर के साथ मारपीट की। इस पर लोनी विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा- अगर ये हमारी बहन-बेटियों और अधिकारियों पर हमला करेंगे, तो कुचलकर रख देंगे। ये योगी जी की सरकार है। 7 पीढ़ियां याद करेंगे इनकी।

मीट की दुकानों पर गौकशी करने की शिकायत

महिला फूड इंस्पेक्टर ने कहा- हमें सीएम सर के पोर्टल पर मुख्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें लोनी नहर रोड, मौलाना आजाद कॉलोनी में अवैध मीट की दुकानों और गौकशी की शिकायत मिली थी। इसका निस्तारण करने हम आए थे। हम गाड़ी से उतरकर दुकानों की तरफ गए, तो लोग मीट की दुकानें बंद करके भागने लगे। चेकिंग के दौरान राजू कसाई नामक व्यक्ति, जिसके बारे में शिकायत मिली थी, वो हमें देखकर दुकान बंद करके भागने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली HC के ट्रेनी वकील ने कनॉट प्लेस में होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ये भी पढ़ें:लेंसकार्ट शोरूम पहुंचे बजरंग दल के लोग, कलावा बांधकर लगाया तिलक; धमकी भी दी…

हमारे ड्राइवर के साथ की मारपीट

इस बीच उन लोगों ने हमें घेर लिया। ड्राइवर से नोट्स छीनने लगे और फिर उसे पकड़कर मारा। महिला इंस्पेक्टर ने बताया, वहां सबीना नामक महिला थी, जिसके कहने पर ये हुआ। इसके अलावा बिलाल नामक व्यक्ति भी था, जिसके कहने पर ये सब हुआ है। राजू पर कोई एक्शन न हो, इसलिए ही ये सब किया गया है। मेरे से केवल पेपर छीने हैं। इन दुकानों को हमारे विभाग की तरफ से कोई लाइसेंस नहीं दिया गया है।

लोनी विधायक ने दोहराई गाय काटने की बात

इस मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि कोई गौतस्कर है, जो मांस की दुकान खोलकर अवैध मांस बिक्री का काम करता है। वो यहां गाय भी काटकर बेचता है। जांच करने पहुंची महिला अधिकारी ने किसी घर में छुप गईं। ड्राइवर को लोगों ने मारा है। विधायक ने कहा- हमने एसडीएम लोनी से कहा है कि नगर पालिका लाइसेंस दे नहीं सकती, तो ये अवैध दुकानें कैसे चल रही हैं।

लोनी विधायक बोले- कुचलकर रख देंगे… 7 पीढ़ियां याद रखेंगी

विधायक ने कहा- अगर ये हमारी बहन-बेटियों और अधिकारियों पर हमला करेंगे, तो कुचलकर रख देंगे। ये योगी जी की सरकार है। 7 पीढ़ियां याद करेंगे इनकी। इन जिहादियों की इतनी हिम्मत हो गई कि फूड इंस्पेक्टर एक बेटी है, वो अधिकारी बाद में है। उस पर हमला किया गया। वो खाना चेक कर रही है, ये हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी सब फरार है। विधायक ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करके एक्शन लेने की बात कही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।