18 year old boy shoot himself by father pistol in greater noida ग्रेटर नोएडा में 18 साल के लड़के ने पिता की पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में 18 साल के लड़के ने पिता की पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में 18 साल के लड़के ने अपने घर में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Sun, 1 March 2026 03:41 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा में 18 साल के लड़के ने पिता की पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में 18 साल के लड़के ने अपने घर में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गत शनिवार को बादलपुर थाना को सूचना मिली कि देवकरण पुत्र परवेंदर रावल (उम्र 18 वर्ष), निवासी धूममानिकपुर ने अपने घर में अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली है। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। परिवार और ग्रामीणों में घटना के बाद शोक का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब्जा करने वालों सावधान! ग्रेटर नोएडा में AI करेगा अवैध निर्माण की पहचान
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा: थार के नीचे फंसी रही बाइक, 10KM तक घसीटा; डीजल भरवाकर नहीं दिए पैस

सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में लाश मिली

ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस और निरीक्षण टीम द्वारा जांच कार्रवाई की गई।

रविवार को पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश (45), निवासी जरीफ नगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र कर बारीकी से निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक में गिरवी रखे फ्लैट को बार-बार बेचा, दिल्ली का शातिर कपल गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:नोएडा के नामी स्कूल में डराने वाली घटना, बस में बंद हुआ बच्चा;7 घंटे तक रोता रहा

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारणों ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।