Greater Noida Bike stuck under Thar car dragged for ten kilometer ग्रेटर नोएडा: थार के नीचे फंसी रही बाइक, 10KM तक घसीटा; डीजल भरवाकर नहीं दिए पैसे, Greater-noida Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा: थार के नीचे फंसी रही बाइक, 10KM तक घसीटा; डीजल भरवाकर नहीं दिए पैसे

गनीमत ये रही कि टक्कर के बाद पंपकर्मी को मामूली चोट आई लेकिन उसकी बाइक थार के नीचे फंस गई। थार सवार ने इसके बाद बाइक को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटा।

Sat, 28 Feb 2026 11:56 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा: थार के नीचे फंसी रही बाइक, 10KM तक घसीटा; डीजल भरवाकर नहीं दिए पैसे

ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थार में सवार एक 22 वर्षीय युवक ने एक बाइक को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। थार सवार थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी कट के पास पेट्रोल पंप डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए ही निकल गया था। इसके बाद बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बाइक के जरिए उसका पीछा किया तो थार सवार ने उसे टक्कर मार दी।

गनीमत ये रही कि टक्कर के बाद पंपकर्मी को मामूली चोटें आईं वहीं उसकी बाइक थार के नीचे फंस गई। थार सवार ने इसके बाद बाइक को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटा। बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों ने उसे इशारा भी किया मगर वह फिर भी बाइक को घसीटता ही रहा।

आरोपी ने कार का टैंक फुल करवाया था।

पुलिस ने मामले पर क्या कहा?

इस मामले पर संबंध में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने कहा है कि ‘थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी कट के पास, पेट्रोल पंप पर एक बिना नंबर की थार गाड़ी पर मौजूद चालक द्वारा डीजल डलवाया गया और डीजल के पैसे बिना दिए थार चालक अपनी गाड़ी वहां से भगाकर दादरी बाईपास की ओर चला गया। इस दौरान पंपकर्मी ने उसका पीछा किया और इसी दौरान थार सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी बाइक गिर गई और वह घायल हो गया। पंपकर्मी कुलदीप शर्मा को इसके बाद ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। उसे मामलू चोटें आई हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, थार ने मारी टक्कर, 2 बाइक सवारों की मौत
ये भी पढ़ें:थार बोर्ड में जा घुसी? दिल्ली-गुरुग्राम का बता वायरल हुए वीडियो का सच क्या
ये भी पढ़ें:दिल्ली में वकील पर हमला: क्लाइंट से मिलकर लौट रहे थे, सिर पर चोटें; जानें मामला

पुलिस हिरासत में थार सवार

उन्होंने आगे कहा कि 'आरोपी थार चालक हर्ष पुत्र मनोज मवई सिकंदराबाद बुलंदशहर का रहने वाला है और पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की थार को भी जब्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।'

टैंक करवाया था फुल

आपको बता दें कि मामले की जानकारी मिलती है पुलिस अलर्ट हो गई थी और आरोपी चालक को लुहारली टोल प्लाजा पर घेरकर गिरफ्तार किया। बताया जा है कि आरोपी ने कार का टैंक फुल करवाया था और उसका बिल करीब 4100 रुपये था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।