Sonam Raghuvanshi Love affairs Raja Raghuvanshi murder mystery got complicated due to contradictions in statements पुलिस, परिवार और सोनम रघुवंशी... बयानों में विरोधाभास से उलझी मर्डर और लव अफेयर की गुत्थी, India News in Hindi - Hindustan
More

पुलिस, परिवार और सोनम रघुवंशी... बयानों में विरोधाभास से उलझी मर्डर और लव अफेयर की गुत्थी

इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस ने इंदौर और इसके आस-पास से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Mon, 9 June 2025 04:38 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, शिलांग/इंदौर/लखनऊ
share
पुलिस, परिवार और सोनम रघुवंशी... बयानों में विरोधाभास से उलझी मर्डर और लव अफेयर की गुत्थी

Sonam Raghuvanshi: मेघालय के शिलॉन्ग में पिछले महीने हनीमून पर गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े में से दूल्हे यानी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की गुत्थी उलझती जा रही है। इस बीच, उसकी दुल्हन (सोनम रघुवंशी) 16 दिन बाद अचानक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली है। उसके अचानक प्रकट होने से विवाद गहरा गया है। इस बीच, मेघालय पुलिस ने कहा है कि हनीमून के दौरान इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या में कथित रूप से उसकी पत्नी शामिल थी, जिसने भाड़े पर हत्यारे बुलाए थे। मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

दूसरी तरफ, गाजीपुर के एसपी ईराज राजा ने बताया कि पुलिस दल को नियमित गश्ती के दौरान नंदगंज के काशी ढाबे के पास एक महिला बेहोश हालत में पड़ी मिली थी। जांच करने पर उसकी पहचान सोनम रघुवंशी के तौर पर हुई। इसके बाद जिला अस्पताल लाकर उसकी जांच कराई गई, जिसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने एक बयान में कहा, ‘‘इंदौर के गोविंदनगर खारचा की निवासी सोनम रघुवंशी रात में वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित काशी ढाबा पर मिली। ‘वन स्टॉप सेंटर’ संकट में फंसी महिलाओं को सहायता प्रदान करता है।

सोनम के पिता ने किया पुलिस के दावों का खंडन

दूसरी तरफ, पुलिस के बयान का खंडन करते हुए सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा है कि सोनम रात कात करीब दो बजे खुद ही ढाबे पर पहुंची थी, जहां उसने ढाबा मालिक से अनुरोध कर उसके फोन से अपने भाई गोविंद को फोन किया था और भाई को हालात की जानकारी दी थी। गोविंद ने भी सोनम की ढाबे पर मौजूदगी और फोन करने की पुष्टि की है।

ढाबा मालिक ने भी की पुष्टि

ढाबा मालिक साहिल यादव ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सोनम ने उसका फोन अपने भाई से बात करने के लिए इस्तेमाल किया था। बकौल यादव, सोनम अपने परिवार से बात करते हुए रो रही थी। इस दौरान ढाबे पर मौजूद एक महिला ने उसे सांत्वना दी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद सोनम के बाई गोविंद का फोन साहिल यादव को आया और उसे पुलिस मदद दिलाने की अपील की। यह बयान और हालात पुलिस के उस बयान से मेल नहीं खाते हैं, जिसमें गाजीपुर पुलिस ने कहा है कि ढाबे के करीब सोनम बेहोश मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी ने शादी के 7 दिन बाद ही राज संग कर लिया था राजा की हत्या का फैसला
ये भी पढ़ें:राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या करने वाले 4 लड़के कौन, सोनम दे रही थी अपडेट
ये भी पढ़ें:राजा हत्याकांड में सोनम के सरेंडर के बीच शादी का VIDEO वायरल; यूजर बोले खुश नहीं
ये भी पढ़ें:कौन है राज कुशवाहा जिसके लिए सोनम ने कर दी राजा की हत्या; ऐसे रची साजिश

ढाबे के एक अन्य कर्मचारी ने पत्रकारों को बताया कि सोनम ने इंदौर में अपने माता-पिता को फोन करने के लिए फोन मांगा था, जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस को सूचित किया गया। बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया और सोनम को पकड़ लिया गया। सोनम मामले में तब प्रकट हुई है, जब उसके कथित आशिक राज कुशवाहा की गिरफ्तारी की बात सामने आई है।

CBI जांच की मांग

वहीं, इंदौर में सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी बेटी 100 प्रतिशत बेगुनाह है। हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेघालय पुलिस मेरी बेटी के बारे में गलत बयान दे रही है क्योंकि राजा रघुवंशी की हत्या के मामले के कारण राज्य सरकार की छवि खराब हो रही है।’’ बता दें कि राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। वे 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचे थे। उनका स्कूटर 24 मई को शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद से दोनों लापता थे। 2 जून को राजा की लाश ‘वेइसाडोंग फॉल्स’ के पास एक खाई में मिली थी।