Who Are The Four Boy Who Killed Raja Raghuvanshi In Meghalaya Sonam Giving Location Update Indore Couple राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या करने वाले 4 लड़के कौन, सोनम दे रही थी पल-पल की जानकारी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या करने वाले 4 लड़के कौन, सोनम दे रही थी पल-पल की जानकारी

Indore Couple Case: पुलिस ने राज समेत चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोनम भी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित एक ढाबे से पकड़ी गई है।

Mon, 9 June 2025 04:59 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या करने वाले 4 लड़के कौन, सोनम दे रही थी पल-पल की जानकारी

Indore Couple Case: इंदौर कपल के साथ 23 मई को क्या हुआ। इसका खुलासा आखिरकार हो गया। पिछले कई दिनों से लापता बताई जा रही सोनम ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की थी, वो भी पांच साल छोटे बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के लिए। सोनम और राज ने ही राजा की हत्या की साजिश रची थी और राज ने ही बदमाशों को सुपारी दी थी। पुलिस ने राज समेत चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोनम भी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित एक ढाबे से पकड़ी गई है।

ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर और आस-पास के इलाकों से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों संदिग्धों की पहचान राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत के रूप में हुई है। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक और संदिग्ध आनंद पटेल को हिरासत में लिया गया है। इंदौर और शिलांग पुलिस ने चारों संदिग्धों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

कौन है पकड़े गए चारों लड़के

सोमवार दोपहर विवेक सायम ने बताया, गिरफ्तार किया गया पहला व्यक्ति ललितपुर का 19 वर्षीय आकाश राजपूत है। दूसरा आरोपी इंदौर का 22 वर्षीय विशाल सिंह चौहान है, तीसरा इंदौर का 21 वर्षीय राज सिंह कुशवाह है। इंदौर के एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के अनुसार, राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को इंदौर और उसके आस-पास के इलाके से हिरासत में लिया गया। आज दोपहर हमने सागर जिले से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति को नंदगढ़ पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया है... तीसरी टीम सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार करने गई है। इन लोगों ने 23 मई को राजा की हत्या की और उसके तुरंत बाद भाग गए।

एएसपी लोकेश सिन्हा ने चौथे संदिग्ध की पहचान आनंद पटेल के रूप में हुई है, जो बसारी में पाया गया। आरोपी को संयुक्त अभियान के बाद पकड़ा गया है और मेघालय पुलिस उसे आगे की जांच के लिए ले गई है। वह इंदौर का रहने वाला है।

सोनम दे रही थी अपडेट

जानकारी के मुताबिक सोनम लगातार इन चार लड़कों के संपर्क में थी। वह जहां-जहां जा रही थी, उन्हें अपनी लोकेशन के बारे में बता रही थी। सोनम, राजा और राज को लेकर एक बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। राजा की मां भी राजा और सोनम की शादी से लेकर उनके मेघालय जाने तक कई जानकारियां साझा कर चुकी हैं। उन्होंने तो यहां तक बताया कि राजा को शादी से पहले ही इस बात का शक हो गया था कि सोनम को इस शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। राजा ने इस बारे में अपनी मां से बात भी की थी और कहा था कि वह सोनम से शादी नहीं करना चाहता क्योंकि सोनम उससे बात करने में कोई दिलचस्पी ही नहीं दिखाती। इसके बाद मां को बीच में आना था। उन्होंने सोनम से इस बारे में बात भी की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।