raja raghuvanshi murder case wedding video goes viral amidst sonam surrender राजा हत्याकांड में सोनम के सरेंडर के बीच ‘शादी’ का VIDEO वायरल; यूजर बोले वह खुश नहीं, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा हत्याकांड में सोनम के सरेंडर के बीच ‘शादी’ का VIDEO वायरल; यूजर बोले वह खुश नहीं

Sonam Raghuwanshi News: मेघालय में हुई इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर बुलाए थे।

Mon, 9 June 2025 06:13 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
राजा हत्याकांड में सोनम के सरेंडर के बीच ‘शादी’ का VIDEO वायरल; यूजर बोले वह खुश नहीं

मेघालय में हुई इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या में कथित रूप से उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी खुद शामिल थी। सोनम ने ही अपने पति की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर बुलाए थे। हालांकि, सोनम के पिता ने बेटी के बेगुनाह बताया है जबकि राजा के भाई का कहना है कि यदि सोनम दोषी है तो उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

डीजीपी ने बताया कि सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इस मामले में रातभर छापेमारी जारी रही जिसके बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 2 इंदौर जबकि एक यूपी के ललितपुर का रहने वाला है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स वीडियो में मौजूद दूल्हे को राजा रघुवंशी जबकि दूल्हन को सोनम बता रहे हैं।

हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर रहा है। हम केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पोस्ट को रिपोर्ट कर रहे हैं। वीडियो में कथित राजा शादी की रश्म में सोनम की मांग भरता नजर आ रहा है। वीडियो में दूल्हन गंभीर मुद्रा में नजर आ रही है। वीडियो में दूल्हन के चेहरे की गंभीर मुद्रा पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक पंडित को भी दम्पति के सामने बैठे देखा जा सकता है।

इस वीडियो पोस्ट में यूजर ने लिखा है कि सोनम रघुवंशी (जैसा कि वीडियो में दावा किया गया है) को देखने से साफ है कि वह अपनी शादी से खुश नहीं है। यदि सोनम ने शादी से मना कर दिया होता तो राजा रघुवंशी जिंदा होता। क्या पागल महिला है। उसके पास कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर करने की हिम्मत थी लेकिन बॉयफ्रेंड के साथ भागने की हिम्मत नहीं थी? एक अन्य ने कहा- परिवारों को विवाह को अंतिम रूप देने से पहले वर-वधू के बारे में पूरी जांच करनी चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।